युवक की हत्या का मामला : नहीं लगा हत्यारों का सुराग, भाई-बहन में हुआ था रुपयों को लेकर विवाद

परिवार जनों ने हत्यारों के खिलाफ नाम जद मुकदमा दर्ज

युवक की हत्या का मामला : नहीं लगा हत्यारों का सुराग, भाई-बहन में हुआ था रुपयों को लेकर विवाद

थानाधिकारी ने बताया कि मृतक गौवर्धन चौधरी और बहन-बहनोई में 13 हजार रुपए के लेन-देन की बात को लेकर आपस में दिन में विवाद हुआ था।

जयपुर। भांकरोटा थाने इलाके में एक युवक की लाठियों से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर डाली। आरोपित मृतक के परिवार और रिश्तेदारी के लोग है। एसएचओ मनीष गुप्ता ने बताया कि मृतक के शव को रविवार को एसएमएस अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मामले में मृतक की बहन मोनिका बेगस और जीजा रामलाल के समेत परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी गई। गुप्ता ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार मृतक के सिर में ताबड़तोड़ वार करने से ब्रेन हैमरेज की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में जांच एवं आरोपित हत्यारों की तलाश जारी हैं। 

भाई-बहन में हुआ था रुपयों को लेकर विवाद
थानाधिकारी ने बताया कि मृतक गौवर्धन चौधरी और बहन-बहनोई में 13 हजार रुपए के लेन-देन की बात को लेकर आपस में दिन में विवाद हुआ था। विवाद में मामला इतना बढ़ गया कि  दोनों अपने ही खून के प्यासे हो गए। मामलें में मृतक के भाई ने आरोपितों के खिलाफ नामजद रिपार्ट दी थी ।

यह था मामला
भांकरोटा थाना इलाके में मुकुंद पुरा स्थित बासड़ी रोड पर गैंहू के खेत में एक युवक की हत्या कर दी थी। परिवार जनों ने हत्यारों के खिलाफ नाम जद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित बुडानिया ने बताया था कि कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोर्वधन चौधरी (30) निवासी बिंदायका के रूप में हुई थी। मृतक के परिजनों ने थाने में आरोपित हत्यारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा