भजनलाल सरकार ने पूरे नही किए वादे, सेवादल की बढ़ी जिम्मेदारी : डोटासरा

सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत सहित कई राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे

भजनलाल सरकार ने पूरे नही किए वादे, सेवादल की बढ़ी जिम्मेदारी : डोटासरा

राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल की 3 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई, बैठक में पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा भी शामिल हुए

जयपुर। राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल की 3 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा भी शामिल हुए। डोटासरा ने सेवादल के कार्यों की सराहना करते हुए आगामी दिनों में सेवादल की संगठन में बड़ी भूमिका रहने की बात कही। डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं, किसानों और आम लोगों से किए वादे अब तक नहीं निभाए। इस पर्ची सरकार ने हमारे समय की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर के लोगों को परेशान किया है। लोग अब कांग्रेस शासन को याद कर रहे हैं। 

ऐसे समय में सेवादल की लोगों के बीच में भूमिका और बढ़ जाती है। सेवादल संग़ठन कांग्रेस की रीढ की हड्डी मानी जाती है, जो लोगों के बीच मे रहकर कांग्रेस की रीति नीति और सिद्धांतों को लोगों तक पहुंचाती है। भाजपा सरकार में लोग जिस तरह से अपने हकों को लेकर परेशान हो रहे हैं, तो सेवादल के कार्यकर्ता को लोगों के बीच जाकर पर्ची सरकार की सच्चाई उजागर करनी होगी। राष्ट्रीय सेवादल की इस 3 दिन की बैठक में कई ज्वलंत मुद्दों पर चिंतन मंथन हुआ है और संगठन में सक्रियता बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। मुझे उम्मीद है कि सेवादल जल्दी ही नए कलेवर में सामने आकर संगठन को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत सहित कई राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास