पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के पीएसओ की पिस्टल चुराई थी, अभियुक्त को एक साल की कैद

पुलिस सुरक्षाकर्मी की पोर्च में लगी हुई पिस्टल और कारतूस को निकालकर चोरी की

पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के पीएसओ की पिस्टल चुराई थी, अभियुक्त को एक साल की कैद

शहर की सत्र अदालत ने बीजेपी की जन आक्रोश रैली के दौरान भाजपा के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के सुरक्षाकर्मी की पिस्टल व कारतूस चुराने वाले अभियुक्त पुरुषोत्तम बाबरी को एक साल की सजा सुनाई है

जयपुर। शहर की सत्र अदालत ने बीजेपी की जन आक्रोश रैली के दौरान भाजपा के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के सुरक्षाकर्मी की पिस्टल व कारतूस चुराने वाले अभियुक्त पुरुषोत्तम बाबरी को एक साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने अभियुक्त पर बीस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने मामले में अन्य आरोपी रामा बावरी के खिलाफ जांच लंबित होने के चलते केस की पत्रावली का कोई भी हिस्सा कोर्ट की मंजूरी के बिना नष्ट नहीं करने को कहा है। पीठासीन अधिकारी नंदिनी व्यास ने कहा कि हालांकि अभियुक्त का यह पहला अपराध है, लेकिन उसने रैली में भीड़ का फायदा उठाते हुए पुलिस सुरक्षाकर्मी की पोर्च में लगी हुई पिस्टल और कारतूस को निकालकर चोरी की है। उसका अपराध कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला अपराध है। ऐसे में अभियुक्त को परिवीक्षा का लाभ नहीं दिया जा सकता।  

अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक ने अदालत को बताया कि भाजपा की ओर से 13 जून, 2023 को जन आक्रोश रैली आयोजित की गई थी। तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने स्टेच्यू सर्किल पर रैली में भाग लिया था। महेन्द्र कुमार मीणा बतौर सीपी जोशी के पीएसओ के तौर पर मौजूद था। भीड़ में धक्का-मुक्की होने पर उसके पोर्च में लगी 9 एमएम की पिस्टल व 10 कारतूस अभियुक्त बेल्ट से पोर्च का बटन खोलकर चुरा ले गया। घटना को लेकर पीएसओ महेन्द्र कुमार ने अशोक नगर थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

Tags: BJP stolen  

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर