फैक्ट्रियों से कपड़ा चुराने वाली गैंग के सरगना सहित तीन गिरफ्तार 

बदमाशों की निशानदेही पर चोरी हुआ 

फैक्ट्रियों से कपड़ा चुराने वाली गैंग के सरगना सहित तीन गिरफ्तार 
मुहाना थाना पुलिस ने फैक्ट्रियों से कपड़ा चुराने वाली गैंग का खुलासा करते हुए गैंग के सरगना सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार और दो नाबालिग को निरुद्ध किया है

जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने फैक्ट्रियों से कपड़ा चुराने वाली गैंग का खुलासा करते हुए गैंग के सरगना सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार और दो नाबालिग को निरुद्ध किया है। बदमाशों की निशानदेही पर चोरी हुआ लाखों रुपए का कपड़ा सहित वारदात में प्रयुक्त पिकअप बरामद की है। पुलिस इनसे पूछताछ कर चोरी का माल खपाने वाले ठिकानों का पता लगा रही है।

डीसीपी साउथ दिगंत आनन्द ने बताया कि एसआर क्रिएशन फ र्म के मालिक राजकुमार सिंघल ने रिपोर्ट में बताया था कि 12 जनवरी की रात करीब एक से ढाई बजे के बीच नकाबपोश बदमाश एक टाटा-एस गाड़ी से आए और पड़ोस के फ्लैट से होते हुए दुकान में घुस गए। कैमरों को अपने अनुसार घुमा दिया और कुछ को ढक दिया। करीब 15 मिनट में ही कपड़ों के थान चोरी कर साथ ले गए। पुलिस ने टीम का गठन कर और सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर बदमाश विष्णु कुशवाह उर्फ  लक्ष्मण (19) निवासी आगरा हाल निवास बीकनी स्कूल के पास रामपुरा रोड मुहाना, अभिषेक धाकड़ (19) निवासी बयाना जिला भरतपुर हाल निवास बालाजी विहार मुहाना और ओमप्रकाश शर्मा (48) निवासी श्याम एन्कलेव वाटिका रोड,श्रीराम की नांगल सांगानेर को गिरफ्तार किया है। कैसे देते थे वारदात को अंजाम: आरोपी दिन के समय कपड़ा फैक्ट्रियों में काम मांगने जाते और उसी दौरान फैक्ट्री की रैकी करते थे। फैक्ट्री में काम करने के दौरान मौका देखकर कपड़ा चुराया करते थे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मानसिक स्वास्थ्य पर युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश : अवसाद, चिंता और आत्महत्या रोकथाम के मुद्दों को रचनात्मक तरीके से किया प्रस्तुत मानसिक स्वास्थ्य पर युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश : अवसाद, चिंता और आत्महत्या रोकथाम के मुद्दों को रचनात्मक तरीके से किया प्रस्तुत
मनोचिकित्सा केन्द्र, जयपुर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित। विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अवसाद, चिंता, तनाव...
खांडू ने किया न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, जयराम बोले- तत्काल इस्तीफा दे मुख्यमंत्री
जयपुर, जोधपुर और कोटा महापौर की आज कत्ल की रात, कल खुलेगा पत्तों का पिटारा
पाकिस्तान में नमाज के दौरान धमाका : 16 लोगों की मौत, विस्फोटकों से भरा वाहन दीवार से टकराया
नरैना रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई पीआरएस सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे आरक्षित टिकट
गरबा डांडिया उत्सव 2026 का पोस्टर विमोचन, फिल्म-फैशन जगत की मौजूदगी में हुआ आयोजन
आरोप लगाने से पहले कांग्रेस का इतिहास पढ़ें राहुल गांधी : अपनी पार्टी के बारे में भी उन्हें कुछ नहीं पता, सुधांशु ने कहा- उनका बयान देश की राजनीति के प्रति अज्ञानता का उदाहरण