महाकुंभ में सीएम योगी के लिए बन रहा महाराजा टेंट

यह टेंट 8 बीघे में तैयार हो रहा है

महाकुंभ में सीएम योगी के लिए बन रहा महाराजा टेंट

मुख्यमंत्री का अपना निवास जो इस महाकुंभ में तैयार हो रहा है उसका काम सबसे पीछे चल रहा है।

प्रयागराज। प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ को लेकर तैयारियां जारी हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महाराजा टेंट सुर्खियों में आ गया है। महाराजा टेंट को सबसे आखिरी में तैयार किया जा रहा है। यह टेंट 8 बीघे में तैयार हो रहा है, जो कि नाथ संप्रदाय का सबसे विशाल टेंट होगा।

महाराजा टेंट में देशभर से आने वाले नाथ संप्रदाय के संत रुकेंगे
महाकुंभ में 8 बीघे में फैला नाथ संप्रदाय का टेंट सबके आकर्षण का केंद्र है, क्योंकि इस टेंट को चार बड़े-बड़े जर्मन हैंगर बना रहे हैं। महाराजा टेंट में 56- 57 टेंट होंगे। जिसमें देशभर से आने वाले नाथ संप्रदाय के संत रहेंगे। 2019 के कुंभ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूरी कैबिनेट ने यहां भोजन किया था। वहीं, इस बार भी यह 21 जनवरी को यह प्रस्तावित किया गया है। ऐसे में नाथ संप्रदाय का यहां विशाल टेंट बन रहा है इसलिए मंत्रियों के भोजन की व्यवस्था यहीं पर होगी।

अभी तक तैयार नहीं हो पाया है टेंट
अभी तक महाराजा टेंट को तैयार नहीं किया जा सका है। अभी सिर्फ लोहे के पाइप का ढांचा ही बन पाया है। यानी मुख्यमंत्री का अपना निवास जो इस महाकुंभ में तैयार हो रहा है उसका काम सबसे पीछे चल रहा है। नाथ सांप्रदायिक के महासचिव मैतेई महाराज और इलाके के कॉरपोरेटर दोनों इस टेंट का काम देख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि जल्द एक सप्ताह के अंदर इस टेंट को तैयार कर लिया जाएगा। इस टेंट में सुरक्षा के सभी इंतजाम होंगे। साथ ही रुकने की उत्तम व्यवस्था भी होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर