बीकानेर के नाल गांव में हिट एंड रन : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को कुचला, 4 की मौत

स्कॉर्पियो ड्राइवर की तलाश जारी

बीकानेर के नाल गांव में हिट एंड रन : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को कुचला, 4 की मौत

नाल थाना पुलिस के अनुसार चारों युवा शनिवार को बीकानेर शहर में विवाह प्रोग्रामों में कैटरिंग का काम करके दो बाइक पर सवार होकर घर नाल बड़ी गाव लौट रहे थे।

बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में शनिवार को आधी रात बाद एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में चार युवक नाल बड़ी निवासी 25 वर्षीय राहुल पुत्र चोरूराम, 30 वर्षीय गोरधन पुत्र चोरू राम, 29 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र गंगाराम तथा 18 वर्षीय कोजूराम उर्फ श्याम लाल पुत्र बिरजूराम की मौत हो गई। नाल थाना पुलिस के अनुसार चारों युवा शनिवार को बीकानेर शहर में विवाह प्रोग्रामों में कैटरिंग का काम करके दो बाइक पर सवार होकर घर नाल बड़ी गाव लौट रहे थे।

राष्ट्रीय राज मार्ग-11 जैसलमेर रोड के रास्ते में तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी दोनों बाइक पर सवार चारों युवकों को पीछे से रौंदती हुई निकल गई। तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने बीकानेर की पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर मौके से भाग गया। चारों युवकों का रविवार दोपहर नाल गांव में अंतिम संस्कार किया गया। नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। स्कॉर्पियो ड्राइवर की तलाश जारी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग