आरटीओ प्रथम की बड़ी कार्रवाई : 30 हज़ार अनफिट ई-रिक्शा होंगे प्रचलन से बाहर, सभी संचालकों को स्पष्ट चेतावनी

फिटनेस न कराने पर उनके पंजीयन स्वतः निलंबित

आरटीओ प्रथम की बड़ी कार्रवाई : 30 हज़ार अनफिट ई-रिक्शा होंगे प्रचलन से बाहर, सभी संचालकों को स्पष्ट चेतावनी

शहर में अनफिट ई-रिक्शाओं पर शिकंजा कसते हुए आरटीओ प्रथम ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरजे 14 की ई, क्यू, आर और एस सीरीज़ के लगभग 30 हज़ार ई-रिक्शाओं की फिटनेस अवधि समाप्त हो चुकी है। इनमें से अब तक 20 हज़ार ई-रिक्शाओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जबकि शेष 10 हज़ार को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया जारी है।

जयपुर। शहर में अनफिट ई-रिक्शाओं पर शिकंजा कसते हुए आरटीओ प्रथम ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरजे 14 की ई, क्यू, आर और एस सीरीज़ के लगभग 30 हज़ार ई-रिक्शाओं की फिटनेस अवधि समाप्त हो चुकी है। इनमें से अब तक 20 हज़ार ई-रिक्शाओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जबकि शेष 10 हज़ार को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया जारी है। आरटीओ प्रथम ने विशेष अभियान चलाकर अब तक 5 हज़ार ई-रिक्शाओं के पंजीयन निलंबित कर दिए हैं, जबकि शेष 25 हज़ार के निलंबन की तैयारी भी तेजी से चल रही है। विभाग ने सभी ई-रिक्शा संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि 15 दिसंबर तक फिटनेस न कराने पर उनके पंजीयन स्वतः निलंबित कर दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि कल ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक में भी शहर में ई-रिक्शाओं की बेतहाशा वृद्धि को लेकर गंभीर चिंता जताई गई थी। इसके बाद ही आरटीओ प्रथम ने अनफिट और अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं पर विशेष अभियान तेज कर दिया है। आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र