जयपुर सिटी बसों की पेनल्टी में बड़ा खेल : रफ कागज पर हिसाब, फिर सौदेबाजी

3 कर्मचारी निलंबित

जयपुर सिटी बसों की पेनल्टी में बड़ा खेल : रफ कागज पर हिसाब, फिर सौदेबाजी
राजधानी में सार्वजनिक परिवहन की 100 मिडी बसों के रख-रखाव में खामियां मिलने के बावजूद जेसीटीएसएल को पेनल्टी से होने वाली आय का नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है।

जयपुर। राजधानी में सार्वजनिक परिवहन की 100 मिडी बसों के रख-रखाव में खामियां मिलने के बावजूद जेसीटीएसएल को पेनल्टी से होने वाली आय का नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। एसी और नॉन एसी बसों के संचालन, सफाई, एसी खराबी और रखरखाव की जिम्मेदारी पारस कंपनी की है। इसके बावजूद शीशे टूटे होने, टायर खराब होने और सफाई नहीं होने जैसी कमियों पर पूरी पेनल्टी लगाने के बजाय राशि घटाकर वसूली का खेल लंबे समय से चल रहा था।

रफ कागज पर पेनल्टी, शाम को सौदेबाजी :

सांगानेर डिपो से संचालित इन बसों में खामी पर पेनल्टी लगाने के लिए चालक रूपचंद यादव, रामवीर और टीमचंद लक्षकार सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी थी। आरोप है कि वे पहले रफ कागज पर हिसाब लिखते, फिर कंपनी प्रतिनिधियों से सौदेबाजी कर राशि घटा देते थे। फोन-पे से ऑनलाइन भुगतान लेने के स्क्रीनशॉट सामने आए हैं।

औचक निरीक्षण में खुली पोल :

Read More विद्युत कंपनियों में मंत्रालयिक संवर्ग के पदों के पुनर्गठन की मांग, एमडी को सौंपा ज्ञापन

13 अक्टूबर को जेसीटीएसएल अधिकारियों के औचक निरीक्षण में आवक-जावक पंजिका और ब्रेकडाउन रजिस्टर में पेनल्टी का रिकॉर्ड नहीं मिला। रजिस्टर पर डिपो मैनेजर के हस्ताक्षर भी नहीं थे।

Read More राजस्थान में कल से बदल जाएगी स्कूलों की टाइमिंग: सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगेंगी कक्षाएं, जानें कब तक लागू रहेगा नया समय

आंकड़े उठा रहे सवाल :

Read More प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत बने गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा के नए कुलगुरु, राज्यपाल ने जारी किया आदेश

मई में कुल 24 लाख और जुलाई में 21 लाख रुपए की पेनल्टी लगी, जबकि अगस्त में यह घटकर आधी रह गई। पेनल्टी कम करने के लिए कंपनी प्रतिनिधियों से करीब 70 हजार रुपए ऑनलाइन लिए जाने की जानकारी है।

सस्पेंड कर किया मामले को इतिश्री :

प्रबंधन ने तीनों चालकों को निलंबित कर दिया और सांगानेर डिपो मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी कर मामले को इतिश्री कर दिया। जबकि मामले की गहन जांच हो तो कई अधिकारियों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देश में हो रही वोट चोरी : इस्तीफा देकर सरकारी गवाह बने ज्ञानेश कुमार, राहुल बोले- आरएसएस-भाजपा से जुड़े लोगों का संस्थानों पर कब्जा देश में हो रही वोट चोरी : इस्तीफा देकर सरकारी गवाह बने ज्ञानेश कुमार, राहुल बोले- आरएसएस-भाजपा से जुड़े लोगों का संस्थानों पर कब्जा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि देश में 'वोट चोरी'...
प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत बने गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा के नए कुलगुरु, राज्यपाल ने जारी किया आदेश
साढ़े सात घंटे के मेगा ब्लॉक में रेल पटरियों से सिग्नलिंग तक सुधारी व्यवस्था,  ट्रैक और विद्युत उपकरणों की मरम्मत
त्योहारी सीजन में वन-वे का विरोध : जयपुर के परकोटे में सड़कों पर उतरे 400 से अधिक व्यापारी, बाजार बंद
इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार : दूर रखना समाधान नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने दिया चाइल्ड मोड का सुझाव
सिजेरियन के बाद एक और प्रसूता की मौत, दो दिन में दो महिलाओं ने तोड़ा दम
हरियाणा में सुशासन के दो वर्ष पूरे, सीएम भजनलाल शर्मा ने नायब सिंह सैनी को दी शुभकामनाएं