विद्युत कंपनियों में मंत्रालयिक संवर्ग के पदों के पुनर्गठन की मांग, एमडी को सौंपा ज्ञापन

प्रदेशभर से विद्युत भवन में जुटे 200 कर्मचारी

विद्युत कंपनियों में मंत्रालयिक संवर्ग के पदों के पुनर्गठन की मांग, एमडी को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान विद्युत मंत्रालयिक एवं अधीनस्थ कर्मचारी संघ तथा राजस्थान विद्युत मंत्रालय संगठन के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को जयपुर डिस्कॉम की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरती डोगरा को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन के बाद आरती डोगरा ने संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार के आदेश की पालना करने के निर्देश ।

जयपुर। राजस्थान विद्युत मंत्रालयिक एवं अधीनस्थ कर्मचारी संघ तथा राजस्थान विद्युत मंत्रालय संगठन के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को जयपुर डिस्कॉम की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरती डोगरा को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें पांचों विद्युत कंपनियों में मंत्रालयिक संवर्ग के संस्थापन अधिकारी सहित अन्य पदों के पुनर्गठन की मांग उठाई गई। कर्मचारी संगठनों ने राजस्थान सरकार के वित्त विभाग के 24 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश की पालना सुनिश्चित करने की मांग की। संगठनों का कहना है कि आदेश के अनुरूप पदों का पुनर्गठन होने से मंत्रालयिक कर्मचारियों को उनका उचित अधिकार मिलेगा और प्रशासनिक व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। ज्ञापन के बाद आरती डोगरा ने संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार के आदेश की पालना करने के निर्देश दिए। 

इससे कर्मचारियों में मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए करीब 200 कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों का समर्थन किया। ज्ञापन देने वालों में रमेश चौधरी, रामकेश रेगर, पवन कुमार शर्मा, रामनरेश जाटवा, योगिता मीणा, पूजा चावड़ा, उदय कुमावत, दीपेंद्र सिंह मेहता सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। संगठनों ने लंबित मांग पर शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विद्युत कंपनियों में मंत्रालयिक संवर्ग के पदों के पुनर्गठन की मांग, एमडी को सौंपा ज्ञापन विद्युत कंपनियों में मंत्रालयिक संवर्ग के पदों के पुनर्गठन की मांग, एमडी को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान विद्युत मंत्रालयिक एवं अधीनस्थ कर्मचारी संघ तथा राजस्थान विद्युत मंत्रालय संगठन के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को जयपुर डिस्कॉम...
केंद्रीय गृह मंत्री के बयान से गरमाई सियासत, खड़गे बोले-देश के 13.3 करोड़ लोगों को घुसपैठिया बताना भारतीयता का अपमान
बधिर विद्यालय के 600 विद्यार्थियों को मिली नई पहचान, भामाशाह शशि बंसल ने भेंट किए पहचान पत्र
आज भी मां शाकंभरी देवी के दरबार में रात को लगता भूतों का दरबार, जानें इस पौराणिक कथा में
पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल की दिल्ली कैबिनेट ने की सराहना, सीएम रेखा ने कहा- केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा
अमेरिकी वित्त विभाग का बड़ा फैसला, बैंक ऑफ़ अमेरिका पर लगाया 1.21 अरब डॉलर का जुर्माना
कभी सरपंचों के हाथ में थी प्रधान और जिला प्रमुख की चाबी, 1995 में बदला चुनाव का पूरा गणित