हाजियों को छोड़कर लौट रहे विमान से टकराया पक्षी, आधे घंटे में जयपुर लौटना पड़ा

जयपुर एयरपोर्ट पर बर्ड हिट

हाजियों को छोड़कर लौट रहे विमान से टकराया पक्षी, आधे घंटे में जयपुर लौटना पड़ा
जयपुर से जेद्दा जा रही फ्लाइनेस एयरलाइंस की फ्लाइट उड़ान भरते ही बर्ड हिट का शिकार हो गई। पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आधे घंटे बाद विमान को वापस जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा। तकनीकी टीम द्वारा गहन जांच और हरी झंडी मिलने के बाद विमान देर रात पुनः रवाना हुआ।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर शनिवार रात एक विमान बर्ड हिट का शिकार हो गया, जिसके चलते उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद उसे वापस जयपुर में उतारना पड़ा। जानकारी के अनुसार फ्लाइनेस एयरलाइंस की फ्लाइट शनिवार शाम 8:25 बजे जेद्दा से हाजियों को लेकर जयपुर पहुंची थी। हाजियों को उतारने के बाद विमान रात 10:10 बजे खाली अवस्था में वापस जेद्दा के लिए रवाना हुआ। उड़ान भरने के दौरान विमान से एक पक्षी टकरा गया। बर्ड हिट की आशंका होने पर पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को वापस जयपुर एयरपोर्ट लाने का निर्णय लिया। इसके बाद पायलट ने रात 10:40 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।

विमान के वापस उतरने के बाद इंजीनियरिंग और तकनीकी टीम ने विस्तृत जांच की। बर्ड हिट रिपोर्ट दर्ज करते हुए विमान के इंजन एवं अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों का निरीक्षण किया गया। सभी आवश्यक जांच और सुरक्षा मानकों की पुष्टि के बाद विमान को उड़ान के लिए मंजूरी दी गई। इसके बाद फ्लाइट रात 1:05 बजे पुनः जेद्दा के लिए रवाना हो गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें