दृष्टिहीन और 90% तक दिव्यांग ऑर्थोपैडिक शिक्षक-कर्मचारियों को इच्छित स्थान पर मिलेगी नियुक्ति

दृष्टिहीन और 90% तक दिव्यांग ऑर्थोपैडिक शिक्षक-कर्मचारियों को इच्छित स्थान पर मिलेगी नियुक्ति

मंत्री मदन दिलावर के निवास पर आवेदन लेकर आए 4 नेत्रहीन कार्मिकों को शिक्षा मंत्री ने उनके चाहे गए स्थान पर घर के नजदीक प्रतिनियुक्ति करने के आदेश दिए।

जयपुर। शिक्षा विभाग में कार्यरत नेत्रहीन शिक्षकों और कर्मचारियों को अब उनके इच्छित स्थान पर नियुक्ति दी जाएगी। इसके अलावा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 90% ऑर्थोपैडिक विकलांग और मूकबधिर की समस्या को देखते हुए उन्हें भी इच्छित स्थान पर लगाने का फैसला लिया है। उन्होंने डीपीसी का काम प्रगतिरत होने और ट्रांसफर पॉलिसी सीएम के निर्देशन में बनने की बात भी कही है। सारी डीपीसी एक साथ करना संभव नहीं: वहीं, शिक्षक संगठनों की ओर से उठाई जा रही डीपीसी और ट्रांसफर पॉलिसी की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि डीपीसी लगातार हो रही है। उन्होंने विभाग संभालते ही सभी तरह की पेंडिंग डीपीसी करने के निर्देश दिए थे। फिलहाल वाइस प्रिंसिपल की डीपीसी बनकर तैयार हो गई है, दो-चार दिन में उन्हें पोस्टिंग दे दी जाएगी। 

इच्छित स्थान पर नियुक्ति का क्रम जारी
मंत्री मदन दिलावर के निवास पर आवेदन लेकर आए 4 नेत्रहीन कार्मिकों को शिक्षा मंत्री ने उनके चाहे गए स्थान पर घर के नजदीक प्रतिनियुक्ति करने के आदेश दिए। इनमें सचिन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी मंशीपुर,पंचायत टिकरी, तहसील रामगढ़ जिला अलवर को अलवर के उच्च प्राथमिक विद्यालय से मुरलीपुरा जयपुर। पर्वत सिंह चुड़ावत वरिष्ठ अध्यापक को वर्तमान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लड़की, जिला भीलवाड़ा से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तकड़ियो का गुड़ा,नाथद्वारा जिला राजसमद मे प्रतिनियुक्ति पर मनोहर लाल गुजर वरिष्ठ सहायक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चित्तौड़गढ़ शहर से राजकीय प्रज्ञा चक्षु उच्च माध्यमिक विद्यालय अंबा माता ,उदयपुर तथा अक्सा खानम अध्यापिका राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मोरू खेड़ी ,पंचायत आवर, भवानीमंडी, झालावाड़ को घर के निकट राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,भीलवाड़ा में प्रतिनियुक्ति पर लगाने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध