इनोवा-बुलेट में टक्कर से दोनों गाड़ियों में लगी आग, बाइक सवार दोनों स्टूडेंट्स झूलसे, एक की मौत

तेज रफ्तार इनोवा ने बुलेट को मारी टक्कर

इनोवा-बुलेट में टक्कर से दोनों गाड़ियों में लगी आग, बाइक सवार दोनों स्टूडेंट्स झूलसे, एक की मौत

जयपुर। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर चौराहे पर रविवार देर रात इनोवा कार ने बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार दोनों स्टूडेंट्स झूलसने के साथ गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायल दोनों स्टूडेंट्स को SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह एक की मौत हो गई।

जयपुर। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर चौराहे पर रविवार देर रात इनोवा कार ने बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार दोनों स्टूडेंट्स झूलसने के साथ गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायल दोनों स्टूडेंट्स को SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह एक की मौत हो गई। घायल साथी का इलाज जारी है।


पुलिस ने बताया कि हादसे में साहिबरामपुरा चौमूं निवासी विजय चौधरी (22) पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई। उसके दोस्त भरतपुर निवासी मृगांक राणा (21) पुत्र विकास राणा का SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। दोनों दोस्त हॉस्टल में रहकर SMS मेडिकल कॉलेज से MBBS सेकंड ईयर की स्टेडी कर रहे थे। रात करीब 3 बजे दोनों दोस्त बुलेट बाइक से JDA चौराहे से मोतीडूंगरी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मोतीडूंगरी गणेश मंदिर चौराहे पर तख्तेशाही रोड की तरफ से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सहित दोनों स्टूडेंट नीचे रोड पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर इनोवा कार छोड़कर भाग निकला।  कुछ ही देर में बाइक का फ्यूल टैंक फटने से आग लग गई। आग से बाइक के पास पड़े दोनों स्टूडेंट झुलस गए। बाइक के साथ ही आग की लपटों ने इनोवा कार को भी अपनी चपेट में ले लिया।  दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह विजय चौधरी की मौत हो गई। घायल मृगांक का इलाज चल रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी
भगवंत मान ने राजस्थान पर पानी का 1.44 लाख करोड़ रुपए बकाया होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि...
पश्चिम एशिया संकट के बीच राजनाथ ​सिंह का बड़ा बयान: बोले-ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी, विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए नई प्रौद्योगिकियों को अपनाना आवश्यक
वॉशिंगटन डीसी के सैन्य बेस पर अज्ञात ड्रोन दिखने से हड़कंप: मार्को रूबियो और पीट हेगसेथ की बढ़ाई सुरक्षा, व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन
LPG गैस की कमी के दौरान बढ़ते साइबर फ्रॉड पर एडवाइजरी जारी
विकसित राजस्थान 2047 के लिए एमएसएमई बनेगा 'ग्रोथ इंजन': जोगाराम पटेल
जयपुर में MINI Cooper S 'विक्ट्री एडिशन' का भव्य आगाज़: BMW इंडिया 1 अप्रैल से बढ़ाएगा 2 प्रतिशत तक दाम
सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए शुरू किया इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम,