ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर की शाही विरासत को निहारा : सिटी पैलेस से हवामहल तक दिखा सांस्कृतिक वैभव, पारंपरिक स्वागत से अभिभूत हुए विदेशी प्रतिनिधि

सिटी पैलेस और हवामहल की स्थापत्य कला व इतिहास को करीब से जाना

ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर की शाही विरासत को निहारा : सिटी पैलेस से हवामहल तक दिखा सांस्कृतिक वैभव, पारंपरिक स्वागत से अभिभूत हुए विदेशी प्रतिनिधि
ब्रिक्स प्रतिनिधि मंडल ने ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण। प्रतिनिधियों ने सिटी पैलेस में राजस्थानी परंपरा के अनुसार स्वागत के बाद संग्रहालयों और ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन। हवामहल पहुंचकर इसकी अनूठी वास्तुकला और सांस्कृतिक महत्व को जाना।

जयपुर। ब्रिक्स प्रतिनिधि मंडल के सदस्य ने शुक्रवार को ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण किया। सबसे पहले प्रतिनिधिमंडल ने सिटी पैलेस पहुंचकर राजस्थानी परंपरा के अनुरूप आत्मीय स्वागत का अनुभव किया। पारंपरिक आतिथ्य से अभिभूत प्रतिनिधियों ने सिटी पैलेस के विभिन्न प्रांगणों, संग्रहालयों और ऐतिहासिक कक्षों का अवलोकन करते हुए जयपुर के समृद्ध इतिहास, कला और संस्कृति की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल हवामहल स्मारक पहुंचा। यहां प्रतिनिधियों ने हवामहल के मुख्य भाग का भ्रमण किया और इसकी अद्भुत स्थापत्य कला को निहारा।

उन्होंने स्मारक परिसर में यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं। हवामहल की अनूठी वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व ने प्रतिनिधियों को विशेष रूप से आकर्षित किया। भ्रमण के दौरान हवामहल की महल अधीक्षक सरोजनी चंचलानी एवं पर्यटक गाइड मदन सिंह राजपुरा ने प्रतिनिधिमंडल को स्मारकों के इतिहास, स्थापत्य विशेषताओं और सांस्कृतिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

व्यापारियों और पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक, बड़ी चौपड़ से आमेर तक फिलहाल टू-वे रहेगा मार्ग व्यापारियों और पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक, बड़ी चौपड़ से आमेर तक फिलहाल टू-वे रहेगा मार्ग
बड़ी चौपड़ से आमेर तक यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापारियों की समस्याओं एवं मांगों के समाधान के लिए जयपुर व्यापार...
भड़ाना हत्याकांड : मुख्य आरोपी समेत 9 गिरफ्तार, 3 और दबोचे
हिरासत से रिहाई तक... अभिजीत दीपके को मिली जमानत, एक शर्त के साथ!
त्योहारी सीजन में बड़ा धमाका, राजस्थान में टाटा का मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर  
ट्रंप ने जेलेंस्की के साथ विवाद गहराने के बीच रूस पर लगे कई प्रतिबंध हटाए, कहा- प्रतिबंधों से वैश्विक बाजार को होता गंभीर नुकसान
दीपावली पर तारीखों का खेल! धनतेरस से भाईदूज तक जानिए पूरा गणित
देश में हो रही वोट चोरी : इस्तीफा देकर सरकारी गवाह बने ज्ञानेश कुमार, राहुल बोले- आरएसएस-भाजपा से जुड़े लोगों का संस्थानों पर कब्जा