Budget: झालाना लेपर्ड रिजर्व और जवाई भी ईको टूरिज्म सर्किट का भाग बनेंगे

Budget: झालाना लेपर्ड रिजर्व और जवाई भी ईको टूरिज्म सर्किट का भाग बनेंगे

प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्रों में प्रथम चरण में सरिस्का स्थित पांडुपोल और रणथम्भौर में त्रिनेत्रा गणेश जी के लिए ईवी बेस्ड ट्रांसपोर्ट सिस्टम शुरू किया जाएगा। 

जयपुर। राजस्थान रणथम्भौर, सरिस्का एवं घना जैसे प्रमुख वाइल्ड सेंचुरीज/रिजर्वस के लिए प्रसिद्ध हैं। किन्तु अब झालाना लेपर्ड रिजर्व, पाली स्थित जवाई को भी ईको-टूरिज्म सर्किट का भाग बनाने से पर्यटकों को विभिन्न फ्लोरा-फौना से रूबरू होने का अवसर मिलने के साथ ही दूरदराज के क्षेत्रों का विकास भी सम्भव होगा। वहीं सांभर झील, खींचन कंजर्वेशन रिजर्व, शेरगढ़ अभयारण्य, मनसा माता कंजर्वेशन रिजर्व बस्सी अभयारण्य को ईको टूरिज्म साइट्स के रूप में विकसित किया जाएगा। जोगी महल-सवाई माधोपुर, आमेर-जयगढ़-नाहरगढ़ किला -जयपुर, बिजासन माता (इंदरगढ़)-बूंदी, समई माता-बांसवाड़ा तथा छतरंग मोरी-चित्तौड़गढ़ में रोपवे सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डीपीआर बनाकर कार्य करवाए जाएंगे।  
प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं और वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रथम चरण में सरिस्का स्थित पांडुपोल और रणथम्भौर में त्रिनेत्रा गणेश जी के लिए ईवी बेस्ड ट्रांसपोर्ट सिस्टम शुरू किया जाएगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित