बिटूमिन महंगा : सड़कों की रफ्तार थमी, सैकड़ों प्रोजेक्ट्स पर संकट; निर्माण एजेंसियों के लिए बना पुराने टेंडर पर काम करना घाटे का सौदा

अन्य राज्यों ने दी राहत, राजस्थान पीछे

बिटूमिन महंगा : सड़कों की रफ्तार थमी, सैकड़ों प्रोजेक्ट्स पर संकट; निर्माण एजेंसियों के लिए बना पुराने टेंडर पर काम करना घाटे का सौदा
मिडिल ईस्ट तनाव का असर सड़कों पर दिखने लगा है। कच्चे तेल के साथ बिटूमिन महंगा होने से राजस्थान की 300 से ज्यादा सड़क परियोजनाएं प्रभावित हैं। छोटे ठेकेदार घाटे में काम करने को मजबूर हैं, कई प्रोजेक्ट धीमे पड़ गए। जहां केन्द्र, NHAI और हरियाणा ने राहत दी, वहीं राजस्थान में मदद नहीं मिलने से ठेकेदार अब आंदोलन की तैयारी में हैं।

जयपुर। मिडिल ईस्ट में बने तनावपूर्ण हालात के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिसका सीधा असर सड़क निर्माण में उपयोग होने वाले बिटूमिन पर पड़ा है। बिटूमिन के दाम बढ़ने से राजस्थान में सड़क परियोजनाओं की लागत में भारी इजाफा हुआ है। अब कई प्रोजेक्ट्स की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। राज्य में अनुमानित 300 से अधिक सड़क प्रोजेक्ट्स इस बढ़ती लागत और भुगतान में देरी के कारण प्रभावित हो रहे हैं। निर्माण से जुड़ी एजेंसियों के अनुसार अचानक बढ़ी लागत के कारण पुराने टेंडर पर काम करना घाटे का सौदा बन गया है। ऐसे में छोटे और मध्यम ठेकेदार सबसे ज्यादा दबाव में हैं। कई जगह काम आंशिक रूप से रोकना पड़ा है। कुछ परियोजनाएं तय समय से पीछे चल रही हैं।

अन्य राज्यों ने दी राहत, राजस्थान पीछे

केन्द्र सरकार ने हालात को देखते हुए 2 से 4 महीने तक फोर्स मेज्योर लागू कर राहत दी है। सीपीडब्ल्यूडी और एनएचएआई ने भी प्राइस एस्केलेशन और भुगतान व्यवस्था में लचीलापन दिखाया है। हरियाणा ने तो ठेकेदारों को 53 दिन की अतिरिक्त समय सीमा और लागत समायोजन की मंजूरी दे दी है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान में छोटे ठेकेदारों को अभी तक पर्याप्त राहत नहीं मिल पाई है, जिससे असंतोष बढ़ता जा रहा है।

आंदोलन की तैयारी

Read More स्टंटबाजी और हुड़दंग मचाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, दो थार समेत तीन गाड़ियां जब्त

निर्माण सामग्री की महंगाई और भुगतान संकट से जूझ रहे छोटे ठेकेदार अब आंदोलन की तैयारी में हैं। कॉन्ट्रैक्टर भूराराम चौधरी का कहना है कि कई बार सरकार को अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं निकला।

Read More तकनीकी कारणों से जयपुर-मुंबई फ्लाइट देरी से रवाना, यात्री परेशान

Tags: chaupal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस