प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ अभियान शुरू, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फील्ड में कार्रवाई की जा रही हैं

प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ अभियान शुरू, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई

अभियान में आर्म्स, आबकारी एवं एनडीपीएस एक्ट, हार्डकोर, स्थाई वारंटी, उद्घोषित, इनामी एवं जघन्य अपराधों में वांछित असामाजिक तत्त्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

जयपुर। राजस्थान में नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने प्रदेश में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा के निर्देश पर प्रदेश में अपराधियों, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध तीन दिवसीय अभियान शुरू किया गया है और अलसुबह सघन कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है। मिश्रा के अनुसार सभी जिलों में पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी जा रही हैं अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन की देखरेख में प्रदेश में तीन दिवसीय अभियान शुरू किया गया है और सभी रेंज आईजी इसकी देखरेख कर रहे हैं और स्थानीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फील्ड में कार्रवाई की जा रही हैं। 

अभियान में आर्म्स, आबकारी एवं एनडीपीएस एक्ट, हार्डकोर, स्थाई वारंटी, उद्घोषित, इनामी एवं जघन्य अपराधों में वांछित असामाजिक तत्त्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। अभियान में सोशल मीडिया पर गैंगस्टर को फॉलो करने वालों पर भी कार्रवाई की जायेगी।

Tags: criminal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला