शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान : चिकित्सा विभाग की बड़ी कारवाई, 300 किलो मिलावटी पनीर करवाया नष्ट

मिल्क पाउडर और सोयाबीन तेल से तैयार किया हुआ पनीर सप्लाई

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान : चिकित्सा विभाग की बड़ी कारवाई, 300 किलो मिलावटी पनीर करवाया नष्ट

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉक्टर टी शुभमंगला के निर्देश पर सी एम एच ओ जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने सोमवार देर रात पिक अप से दुकान पर आया 300 किलो मिलावटी पनीर नष्ट करवाया।

जयपुर। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉक्टर टी शुभमंगला के निर्देश पर सी एम एच ओ जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने सोमवार देर रात पिक अप से दुकान पर आया 300 किलो मिलावटी पनीर नष्ट करवाया। सी एम एच ओ जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि मिलावटी पनीर बेचे जाने की सूचना पर  टीम ने सोमवार देर रात झालाना डूंगरी स्थित शर्मा पनीर भंडार पर कार्यवाही की। मौके पर दुकान के मालिक नमोनारायण स्वामी ने उक्त पनीर 200 रुपए किलो खरीदना बताया।

उसने बताया कि शादियों के सीजन में सस्ते पनीर की डिमांड रहती है जिसके लिए मिल्क पाउडर और सोयाबीन तेल से तैयार किया हुआ पनीर सप्लाई किया जाता है। टीम ने मौके से पनीर के नमूने लेकर शेष बचे 300 किलो पनीर को नष्ट करवाया।उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार त्यौहारी और शादियों के सीजन में पनीर की  डिमांड बढ़ने से मिलावटी पनीर की सप्लाई बढ़ने के मध्यनजर औचक कार्यवाहियां जारी रहेगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश यादव एवं राजेश नागर शामिल रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड ने जयपुर में अपनी पहली शाखा खोलने की घोषणा। 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी...
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य 
काबुल नरसंहार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया 400 लोगों की हत्या का आरोप, पाकिस्तानी सरकार ने किया खारिज
जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण