अवैध खनन के खिलाफ चलाएंगे संयुक्त अभियान

नियमानुसार कार्रवाई करनी होगी

अवैध खनन के खिलाफ चलाएंगे संयुक्त अभियान

खान सचिव आनंदी सचिवालय में वीसी के जरिए माइंस विभाग के फील्ड अधिकारियों से रूबरू हो रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सर्वाधिक अवैध खनन गतिविधियां बजरी और मेसेनरी स्टोन की होती है।

जयपुर। प्रदेश में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ 15 से 31 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान खान, राजस्व, पुलिस, परिवहन और वन विभाग संयुक्त रूप से चलाएंगे। अभियान का संचालन जिला कलेक्टर के समन्वय से किया जाएगा और जिला कलक्टर के माध्यम से प्रतिदिन प्रगति से अवगत कराया जाएगा। खान सचिव ने अधिकारियों को साफ  संदेश दिया है कि अभियान के दौरान हल्की कार्रवाई नहीं की जाएगी, बल्कि नियमानुसार कार्रवाई करनी होगी। 

खान सचिव आनंदी सचिवालय में वीसी के जरिए माइंस विभाग के फील्ड अधिकारियों से रूबरू हो रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सर्वाधिक अवैध खनन गतिविधियां बजरी और मेसेनरी स्टोन की होती है। इसमें अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण शामिल है। परस्पर समन्वय और सहयोग से अभियान को सफल बनाना है। वीसी में निर्देश दिए गए कि विभागीय अधिकारियों की ओर से जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एसआईटी की बैठक कराएं। अवैध परिवहन तक ही सीमित ना रह कर अवैध गतिविधि के स्रोत व स्थान को चिन्हित कर कार्रवाई करें, ताकि समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सके। अवैध खनन गतिविधि प्रभावित जिलों के प्रमुख स्थानों को चिन्हित करने को कहा गया है, क्योंकि ऐसे इलाकों में मशीनरी की जब्ती सहित कठोर कार्रवाई की जा सके।

Tags: mining

Post Comment

Comment List

Latest News

इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री
अमेरिका ने इटली को 100 जेएएसएसएम मिसाइलें और संबंधित उपकरण बेचने की मंजूरी दी, जिसकी अनुमानित लागत 30.1 करोड़ डॉलर...
Weather Update : सर्द हवाओं और शीतलहर से प्रदेश में सर्दी ने ठिठुराया, लगातार गिर रहा पारा
ऑस्ट्रेलिया के जंगल में आग : कई घर जलकर खाक, लोगों से एक मजबूत संरचना में शरण लेने का आग्रह
सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द : नए नियम लागू होने के बाद उड़ानों में बढ़ी देरी, शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए उड़ानें हो रही रद्द 
रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम, जयपुर सहित प्रदेश के 4 शहर शामिल
संभागवार बैठकों से सत्ता-संगठन में सीधा संवाद, मुख्यमंत्री आवास पर मंथन