जयपुर में आतंकी गतिविधियों को लेकर बड़ा खुलासा : फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाकर आंतकी खरगोश देश से फरार, स्थानीय लोगों के बीच घुलने-मिलने के बाद बनवाया किरायानामा

राजस्थान एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही

जयपुर में आतंकी गतिविधियों को लेकर बड़ा खुलासा : फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाकर आंतकी खरगोश देश से फरार, स्थानीय लोगों के बीच घुलने-मिलने के बाद बनवाया किरायानामा
जयपुर में आतंकी गतिविधियों को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी उमर हारिस उर्फ ‘खरगोश’ करीब ग्यारह माह तक सड़वा मोड में पहचान बदलकर रह रहा।

जयपुर। जयपुर में आतंकी गतिविधियों को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी उमर हारिस उर्फ ‘खरगोश’ करीब ग्यारह माह तक सड़वा मोड में पहचान बदलकर रह रहा था। इस दौरान उसने न केवल स्थानीय लोगों से घनिष्ठ संबंध बनाए, बल्कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाकर देश से फरार भी हो गया। एटीएस सूत्रों के अनुसार, उमर हारिस साल 2023 में नूंह-मेवात से जयपुर आया था और अगस्त 2024 तक यहां सक्रिय रहा। उसने सी-स्कीम स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग कंपनी में नौकरी की और जयसिंहपुरा खोर इलाके में किराए के मकान में रहने लगा। स्थानीय लोगों के बीच घुलने-मिलने के बाद उसने किरायानामा तैयार कराया और धीरे-धीरे अन्य फर्जी दस्तावेज भी बनवा लिए।

जांच में सामने आया है कि इस आतंकी की मदद चार लोगों ने की थी। इनमें एक ने नौकरी दिलाई, दूसरे ने किरायानामा बनवाया, तीसरे ने फर्जी पासपोर्ट तैयार कराया और चौथे ने उसे जयपुर, नेपाल, उत्तर प्रदेश सहित कई जगहों पर घुमाया। ये सभी संदिग्ध नूंह-मेवात के बताए जा रहे हैं और लंबे समय से जयपुर में रह रहे थे। हालांकि, अब तक इन चारों का सीधा आतंकी कनेक्शन साबित नहीं हुआ है, लेकिन राजस्थान एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और कई अन्य लोग भी एजेंसियों की निगरानी में हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, उमर हारिस साल 2012 के आसपास पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कर सक्रिय हुआ था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश  दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।...
विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज: विशेषज्ञों ने युवाओं में तंबाकू के बढ़ते सेवन पर जताई चिंता ; राजस्थान में तंबाकू सेवन से हर दिन 211 लोगों की मौत, ‘वेपिंग’ के कारण भी युवाओं की सेहत पर मंडरा रहा गंभीर संकट
यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी, 10 घंटे देरी से जयपुर पहुंची फ्लाइट
भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित
लोगों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ की मारपीट ; सिर, गर्दन और शरीर पर वार अंडे और जूते भी फेंके, शर्ट भी फाड़ी
8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय