मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पात्र मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में नाम जुड़वाने का किया आह्वान

7 जनवरी, 21 जनवरी को मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पात्र मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में नाम जुड़वाने का किया आह्वान

मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 6 जनवरी  को

जयपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य के 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों (3-करणपुर विधानसभा क्षेत्र के अतिरिक्त) के 51,507 मतदान केन्द्रों की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 6 जनवरी  को किया जाएगा। सभी मतदान केन्द्रों पर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने हेतु 7 जनवरी (रविवार) एवं 21 जनवरी 2024 विशेष अभियान चलाया जाएगा।

गुप्ता ने बताया कि संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों द्वारा एकीकृत मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन के उपरांत दावे एवं आपत्तियां 6 जनवरी से 22 जनवरी तक प्राप्त किए जाएंगे। 2 फरवरी तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा एवं मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 को किया जाएगा। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची में अब तक कुल 2,74,98,671 पुरूष मतदाता, 2,52,14,172 महिला मतदाता, इस प्रकार से कुल 5,27,12,843 (1,41,839 सेवारत मतदाता शामिल) मतदाता पंजीकृत हैं। प्रारूप मतदाता सूची के आंकड़ों के अनुसार 5,25,70,723 (100 प्रतिशत) ऐसे मतदाता हैं, जिनको मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी किए हुए हैं तथा मतदाता सूची में 5,25,71,004 (100 प्रतिशत) मतदाताओं के फोटो मुद्रित हैं। प्रारूप प्रकाशन के समय राज्य में कुल 36,090 लोकेशन पर कुल 51,507 मतदान केन्द्र स्थापित हैं।
गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूचियों की प्रारूप प्रकाशन तारीख 6 जनवरी  तक अनुमानित जनसंख्या के लैंगिक अनुपात 920 की तुलना में मतदाता सूचियों में 921 रहा है। इसी प्रकार जनसंख्या मतदाता अनुपात 650 रहा। 18-19 आयुवर्ग के मतदाताओं का प्रतिशत अनुमानित जनसंख्या के अनुसार 3.31% की तुलना में 2.81% रहा है। कुल पंजीकृत मतदाताओं में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं का प्रतिशत 4.32% है। 

उन्होने बताया कि 04 अक्टूबर 2023 को अन्तिम प्रकाशन के उपरान्त मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण- जनवरी 2024 के दौरान 367504 मतदाताओं की वृद्धि हुई है, तथा 94805 मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए है। इस प्रकार शुद्ध रूप से 272699 (0.52%) मतदाताओं की वृद्धि हुई है। मतदाता सूचियों में वृद्धि का प्रमुख कारण बीएलओ द्वारा डोर टू डोर सर्वे कर नवीन मतदाताओं का पंजीकरण किया जाना रहा है। अग्रिम आवेदन की सुविधा के तहत नवीन मतदाताओं का नामांकन किया गया। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 55-सांगानेर 2.74%, 46-झोटवाडा 2.34%, 56-बगरू (एससी) 2.28%, 53-आदर्श नगर 2.11% एवं 189-कोटा उत्तर 1.85% मतदाताओं में वृद्धि उल्लेखनीय है।

Read More एक दिसंबर को होगी बालाजी महाराज और शिव परिवार प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए भरने होंगे अलग-अलग फॉर्म
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में जोड़ने का कार्य प्रारम्भ होगा। साथ ही अर्हता तिथि एक अप्रेल, एक जुलाई एवं एक अक्टूबर 2024 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाता भी नाम जोड़ने के लिए प्रारूप प्रकाशन की तिथि से अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। इसके अंतर्गत आमजन विभिन्न ऑनलाईन माध्यम यथा वोटर हैल्पलाईन मोबाईल एप, बीएलओ एप एवं निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रपत्र-6, नाम विलोपन हेतु प्रपत्र-7 एवं प्रविष्टियों में संशोधन, निवास स्थानान्तरण, डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र तथा विशेष योग्य जन संबंधी चिन्हीकरण के लिए प्रपत्र-8 में आवेदन कर सकेंगे। 

Read More यातायात नियमों की पालना में पुलिस की सख्ती : सुरक्षित सड़कों की नई दिशा, नवंबर माह में चालान काट कर 1 करोड़ 54 लाख 53 हजार की राशि राजकोष में जमा

गुप्ता ने यह भी बताया कि फार्म नं. 8 का उपयोग कर मतदाता अपनी प्रविष्टि के साथ अपना यूनिक मोबाईल नम्बर भी मतदाता सूची में पंजीकृत करा सकते हैं। ऐसे मतदाताओं, जिनके यूनिक मोबाईल नम्बर मतदाता सूची में पंजीकृत हैं उन्हें विभाग द्वारा ई -सेवायें प्रदान की जाती एवं वे ई-ईपिक भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Read More शादी से तीन दिन पहले नौसेना के जवान की मौत : वाहन ने कुचला, बाजार से खरीददारी कर लौट रहा था घर ; ग्रामीणों का प्रदर्शन

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मंदिर का धन केवल भगवान का, कोर्ट ने कहा- इसका इस्तेमाल बैंक बचाने में नहीं किया जा सकता सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मंदिर का धन केवल भगवान का, कोर्ट ने कहा- इसका इस्तेमाल बैंक बचाने में नहीं किया जा सकता
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मंदिर का धन भगवान का है और इसका उपयोग खस्ताहाल बैंकों को बचाने में नहीं...
दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड : 65 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय नाती की घर में घुसकर निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कोटा दक्षिण वार्ड 26: नालियों में गंदगी और मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने आमजन की परेशान
GO नहीं कैंसिल : इंडिगो की एक दिन में 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, आज भी नहीं हो पाएगी सामान्य, इंडिगो ने मांगी माफी
पुलकित सम्राट ने की चंकी पांडे की तारीफ, कहा- उनकी मेहनत देखकर हमें खुद सीखने की प्रेरणा मिलती है
कालवाड़ रोड पर बड़ी दुर्घटना टली : पानी की लाइन डालते समय टूटी CNG पाइपलाइन, आधे घंटे में नियंत्रण
राजस्थान विधान सभा में संसद की तर्ज पर बनेगा सेन्ट्रल हॉल : देवनानी अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- हॉल को महापुरुषों के थ्री-डी चित्रों से किया जायेगा सुसज्जित