मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया इंग्लिश मीडियम स्कूल का अवलोकन
सूजस मैगजीन के कवर पेज पर छपी थी स्कूल की फोटो
कांग्रेस नेता सीताराम अग्रवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को विद्याधर नगर स्थित स्कूल के बारे में बताया। अग्रवाल ने कहा कि मेरे क्षेत्र की स्कूल का फोटो सूजस मैगजीन कवर पेज पर छपा है। इसके बाद गहलोत स्कूल का अवलोकन करने पहुंचे।
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल इंग्लिश मीडियम का अवलोकन किया। कांग्रेस नेता सीताराम अग्रवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को विद्याधर नगर स्थित स्कूल के बारे में बताया। अग्रवाल ने कहा कि मेरे क्षेत्र की स्कूल का फोटो सूजस मैगजीन कवर पेज पर छपा है। इसके बाद गहलोत स्कूल का अवलोकन करने पहुंचे।
अवलोकन के बाद गहलोत ने कहा कि पेपर लीक में जांच करने वाली ईडी का ध्यान संजीवनी घोटाले पर क्यों नहीं जा रहा है। संजीवनी घोटाले में गरीबों के पैसे भी विदेशों में लगे हैं, उनकी जांच भी ईडी को करनी चाहिए।
गहलोत ने भगवान सिंह रोलसाहबसर मामले में कहा कि मैं रोलसाहबसर का सम्मान करता हूं और उसी के नाते उनका नाम लिया था। रोलसाहबसर गरीबों के लिए काम करते हैं, इसलिए मैंने सोचा था कि उनके कहने से संजीवनी में फंसे गरीबों का भी हित हो जाएगा।
गहलोत ने गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा किए गए मानहानि के मामले पर कहा कि मैं अभी भी अपने बयान पर अडिग हूं और मैंने गरीबों का हक दिलाने के लिए बयान दिया था।

Comment List