मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना लागू, दुर्घटना मृत्यु पर मिलेगा 5 लाख तक का आर्थिक संबल

जन आधार कार्ड में दर्ज सभी सदस्य योजना के लाभार्थी

मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना लागू, दुर्घटना मृत्यु पर मिलेगा 5 लाख तक का आर्थिक संबल

राज्य सरकार ने जरूरतमंद, असहाय और अल्प आय वर्ग के परिवारों को दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना” को 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह योजना पूर्व में जारी आदेशों के स्थान पर तत्काल प्रभाव से लागू।

जयपुर। राज्य सरकार ने जरूरतमंद, असहाय और अल्प आय वर्ग के परिवारों को दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना” (एमएडीबीवाई) को 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी कर दिया है। वित्त (बीमा) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह योजना पूर्व में जारी आदेशों के स्थान पर तत्काल प्रभाव से लागू होगी। योजना के तहत मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना और राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना में पंजीकृत परिवारों के साथ विद्युत कंपनियों के ऐसे कर्मचारी परिवार भी शामिल होंगे, जो इन योजनाओं में कवर नहीं हैं।

जन आधार कार्ड में दर्ज सभी सदस्य योजना के लाभार्थी माने जाएंगे। साथ ही दो वर्ष तक के ऐसे शिशु भी पात्र होंगे, जिनका नाम जन आधार में दर्ज नहीं है। दुर्घटना के कारण मृत्यु या पूर्ण स्थायी अपंगता की स्थिति में एक सदस्य की मृत्यु पर अधिकतम 5 लाख रुपये तथा एक से अधिक सदस्यों की मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। योजना का क्रियान्वयन राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग (एसआईपीएफ) के माध्यम से किया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश