देश-प्रदेश के मसालों की खुशबू से महकेगा जयपुर : राष्ट्रीय सहकार मसाला मेले का आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष की थीम पर मेले का आयोजन किया जा रहा है

देश-प्रदेश के मसालों की खुशबू से महकेगा जयपुर : राष्ट्रीय सहकार मसाला मेले का आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ

इसी प्रकार मेले के समापन में होने वाले मेगा बम्पर ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार में स्मार्ट टीवी, द्वितीय पुरस्कार में डबल डोर फ्रिज तथा तृतीय पुरस्कार में आटा मिलेट चक्की दी जाएगी।

जयपुर। सहकारिता विभाग एवं राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में 10 दिवसीय राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2025 शुक्रवार से जवाहर कला केन्द्र में शुरू होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शाम को साढे छह बजे मेले का उद्घाटन 
करेंगे। इस दौरान सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहेंगे। सहकारिता की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार मंजू राजपाल ने बताया कि पिछले साल राष्ट्रीय सहकार मसाला मेले में 3.25 करोड़ की बिक्री हुई थी। इस बार अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष की थीम पर मेले का आयोजन किया जा रहा है।

मेले में केरल की काली मिर्च एवं लौंग, इरोड (तमिलनाडू) की हल्दी एवं दालचीनी, गुंटूर (आंध्र प्रदेश) की लाल मिर्च एवं काजू, कश्मीर की केसर, पंजाब के चावल, मध्य प्रदेश का सिहोरी गेहूं, मथानिया की मिर्च, नागौर का जीरा, सिरोही की सौंफ, प्रतापगढ़ की हींग, चित्तौड़गढ़ की अजवाइन, पुष्कर का गुलकन्द, नाथद्वारा की ठण्डाई, भुसावर का अचार, राजसमंद का शर्बत, सोजत की मेहंदी, डूंगरपुर का आम पापड़, झाड़ोल की अरहर दाल, बीकानेर के पापड़ आदि मुख्य आकर्षण रहेंगे। ये मेला 18 मई तक सुबह दस बज से रात नौ बजे तक चलेगा। मेले में प्रतिदिन तीन लक्की ड्रॉ निकाले जाएंगे, जिनमें प्रथम पुरस्कार में 5100 रुपए, द्वितीय पुरस्कार में 3100 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार में 2100 रुपए का मसाला गिफ्ट हेम्पर दिया जाएगा। इसी प्रकार मेले के समापन में होने वाले मेगा बम्पर ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार में स्मार्ट टीवी, द्वितीय पुरस्कार में डबल डोर फ्रिज तथा तृतीय पुरस्कार में आटा मिलेट चक्की दी जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना