मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा धार्मिक कार्यक्रम से करेंगे नए साल की शुरुआत, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

पूजा-अर्चना करेंगे और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा धार्मिक कार्यक्रम से करेंगे नए साल की शुरुआत, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नए वर्ष की शुरुआत धार्मिक आस्था के साथ करेंगे। मुख्यमंत्री आज जयपुर से डीग स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पूंछरी का लौठा के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर दोपहर को पूंछरी का लौठा हेलीपैड पहुंचेंगे।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नए वर्ष की शुरुआत धार्मिक आस्था के साथ करेंगे। मुख्यमंत्री आज जयपुर से डीग स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पूंछरी का लौठा के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर दोपहर को पूंछरी का लौठा हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:40 बजे हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होकर 12:45 बजे पूजा-अर्चना स्थल पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पूंछरी का लौठा में विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे आज रात्रि विश्राम भी पूंछरी का लौठा में ही करेंगे।

प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नए साल के पहले दिन, एक जनवरी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह आरती एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे। इसके बाद सुबह 10:10 बजे पूंछरी का लौठा से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और सुबह 10:55 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक माना जा रहा है। नए वर्ष की शुरुआत धार्मिक स्थल से कर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक संदेश दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
धुलंडी पर शहर रंगों और उमंग से सराबोर रहा। डीजे की धुन पर थिरकते युवा, उड़ता गुलाल और भांग-ठंडाई की...
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी
वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत
राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री