मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

निस्तारण की समय-सीमा और गुणवत्ता की भी समीक्षा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और वहां मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से फीडबैक प्राप्त किया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और वहां मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से फीडबैक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन पर दर्ज हो रही परिवेदनाओं की प्रकृति, उनके निस्तारण की समय-सीमा और गुणवत्ता की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने हेल्पलाइन पर कॉल करने वाले परिवादियों से सीधा संवाद किया।

उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवाद का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 आमजन और सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु है, जिसके माध्यम से लोगों की शिकायतों और सुझावों का प्रभावी समाधान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और विभागीय समन्वय के माध्यम से शिकायतों के निस्तारण की गति और गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाया लाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प
भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन ने जींद-सोनीपत रूट पर 1200 किलोमीटर से अधिक...
चीन ने दिखाया हाईटेक कृषि रोबोट: 108 मैकेनिकल हाथों से करेगा कपास की कटाई, इंसानों से 120 गुना तेज दावा
जंतर-मंतर पर छात्रों ने पेश की मिसाल, प्रदर्शन खत्म होते ही खुद उठाया पूरा कचरा, वायरल वीडियो ने जीता दिल
भारत टैक्सी का शुभारंभ: 30 हजार सारथी और 7 लाख ग्राहक जुड़े, सहकारिता मॉडल पर सीएम ने जताया भरोसा
झारखंड के पांच छात्रों का कमाल: अब रोबोट करेगा शिवगंगा तालाब की सफाई, श्रावणी मेले में दिखेगी नई तकनीक
जयपुर टाइगर फेस्टिवल :बाघ संरक्षण पर संवाद करेंगे विशेषज्ञ
राकेश बेदी, डेलनाज ईरानी ने लव ऑनलाइन से दर्शकों को खूब हंसाया