हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में मुख्यमंत्री करेंगे ‘एक पेड़ गौमाता के नाम’ अभियान का शुभारम्भ 

हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में मुख्यमंत्री करेंगे ‘एक पेड़ गौमाता के नाम’ अभियान का शुभारम्भ 

हरे कृष्ण मूवमेंट जगतपुरा जयपुर के द्वारा हिंगोनिया गौ पुनर्वास  केंद्र में 18000 से ज्यादा गौवंश की सेवा की जा रही है।

जयपुर। हरे कृष्ण मूवमेंट जगतपुरा जयपुर के द्वारा हिंगोनिया गौ पुनर्वास  केंद्र में 18000 से ज्यादा गौवंश की सेवा की जा रही है। वर्ष 2016 गौ सेवा के क्षेत्र में केंद्र का बहुत बड़ा योगदान रहा है, समाज की सेवा करने और पर्यावरण को सुरक्षित करने करने के लिए केंद्र 20 जुलाई को एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम ‘एक पेड़ गौमाता के नाम’ का आयोजन कर रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने कर कमलों से हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में 5000 से ज्यादा वृक्षों का रोपण करेंगे, इस विशाल कार्यक्रम का शुभारम्भ सुबह 10 बजे होगा। वृक्षारोपण के बाद मुख्यमंत्री गौमाता को चारा खिलाएंगे, कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथिगण भी गौमाता के नाम से पौधारोपण करेंगे साथ ही उन्हें चारा खिलाकर पुण्य प्राप्त करेंगे। इस कार्यक्रम में जयपुर के कई स्कूलों के बच्चे भी शामिल होंगे और गौमाता का आशीर्वाद लेंगे।

हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र जयपुर नगर निगम की सहायता से पशु कल्याण और सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह केंद्र परित्यत, बीमार गायों के लिए बेहतर पोषण और वातावरण प्रदान करके न केवल उनकी पीड़ा कम करता है बल्कि समाज के भीतर पशु कल्याण और उनकी विनम्र सेवा के महत्व को भी बढ़ावा देता है । हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र गौवंश और समाज कल्याण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी के प्रति वर्षो से कटिबद्ध है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य : तीव्र औद्योगीकरण का लिया फैसला, सम्राट चौधरी ने कहा- रोजगार बढाने के लिए पर्यटन को देंगे प्रोत्साहन बिहार को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य : तीव्र औद्योगीकरण का लिया फैसला, सम्राट चौधरी ने कहा- रोजगार बढाने के लिए पर्यटन को देंगे प्रोत्साहन
जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को विकसित बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने अगले 5 वर्षों में तेज...
एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई : दबिश देकर संगठित अपराध से जुड़े 2 कुख्यात बदमाशों को दबोचा, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा है एक आरोपी
नितिन नवीन के राजस्थान दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक : कार्यक्रम की तैयारियों पर की चर्चा, सोनी ने कहा- दौरे को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं सभी कार्यकर्ता
जयपुर के होटल में कॉन्स्टेबल ने युवती से किया रेप : शादी की बात चलने पर फोन पर होने लगी थी बात, जानें पूरा मामला
कर्नाटक में ऑटो चालक ने अपने वाहन को छोटी लाइब्रेरी में किया तब्दील : यात्रियों को मिलता है सफर एक दिलचस्प और ज्ञानवर्धक अनुभव, लोगों को मोबाइल से दूर कर पढ़ने की आदत से जोड़ना मकसद
क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से लूट का प्रयास : मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े 6 आरोपी, एक आरोपी फरार
ह्वाइट हाउस में गोलीबारी की घटना की मोदी समेत दुनिया भर के नेताओं ने की निंदा : लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा का कोई स्थान नहीं, कहा- अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की त्वरित और पेशेवर कार्रवाई की सराहना की