ई-मित्र संचालक के खाते से 1.04 करोड़ का संदिग्ध लेने-देन, 13 राज्यों में खाते के खिलाफ 36 शिकायतें दर्ज

3 प्रतिशत कमीशन का लालच देकर बैंक खाता किराए पर लिया

ई-मित्र संचालक के खाते से 1.04 करोड़ का संदिग्ध लेने-देन, 13 राज्यों में खाते के खिलाफ 36 शिकायतें दर्ज
ई-मित्र संचालक युवक के बैंक खाते में 1.04 करोड़ रुपए का साइबर फ़्रॉड्‌ का मामला। इस खाते के खिलाफ महाराष्ट्र समेत13 राज्यों में 36 शिकायतें दर्ज। पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू।

सीकर। नवलगढ़ रोड पर ई-मित्र संचालक युवक के बैंक खाते में 1.04 करोड़ रुपए का साइबर फ़्रॉड्‌ का मामला सामने आया है। इस खाते के खिलाफ महाराष्ट्र समेत13 राज्यों में 36 शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि ई-मित्र संचालक ताराचंद पुत्र फूलचंद निवासी केरपुरा खंडेला के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई साइबर पोर्टल से मिले इनपुट के आधार पर की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के एक दोस्त सतीश ने 3 प्रतिशत कमीशन का लालच देकर बैंक खाता किराए पर लिया था।

इसके बाद इसी खाते में साइबर फ़्रॉड्‌ की बड़ी राशि ट्रांसफर की गई। फिलहाल आरोपी का दोस्त फरार है। पुलिस के अनुसार इस बैंक खाते में कुल 1 करोड़ 4 लाख 68 हजार रुपए का संदिग्ध लेन देन हुआ है। खाते के खिलाफ  महाराष्ट्र में 12, गुजरात में 4, राजस्थान में 3, पश्चिम बंगाल में 3, कर्नाटक में 3, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली, झारखंड और ओडिशा सहित अन्य राज्यों में कुल 36 शिकायतें दर्ज हैं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में दुनिया के संघर्षग्रस्त देशों में यौन हिंसा के 9,788 मामले...
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस
राज निवेश पोर्टल पर एक माह में 6,103 आवेदनों को मंजूरी, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस