आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?

सार्वजनिक मंच से किया था आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन

आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
लोकसभा चुनाव के दौरान विवादित बयान मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 2 साल की साधारण कैद और ₹20 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। आरोप था कि उन्होंने चुनाव सभा में तत्कालीन डीएम आञ्जनेय कुमार सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर आचार संहिता का उल्लंघन किया था।

रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले की एक विशेष अदालत ने शनिवार को विवादित बयान के एक मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मोहम्मद आजम खान को दो वर्ष की साधारण कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है। लोकसभा चुनाव-2019 के दौरान दिए गए विवादित बयान के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम को 2 वर्ष के साधारण कारावास तथा 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार आजम खान ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान थाना भोट क्षेत्र में आयोजित एक सभा में तत्कालीन जिलाधिकारी एवं वर्तमान मुरादाबाद मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह के संबंध में विवादित टिप्पणी की थी। आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक मंच से अधिकारियों को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया था।   

इस मामले में तत्कालीन उप जिलाधिकारी टांडा एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी घनश्याम त्रिपाठी की ओर से थाना भोट में 11 मई 2019 को मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा भारतीय दंड संहिता की धारा 153(), 153(बी), 505(2) तथा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम/एमपी-एमएलए कोर्ट रामपुर में चल रही थी। शनिवार को न्यायाधीश शोभित बंसल ने सुनवाई पूरी होने के बाद मोहम्मद आजम खान को दोषी करार देते हुए दो वर्ष के साधारण कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। एडीजीसी संदीप सक्सेना ने बताया कि अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषसिद्ध पाया और दंडादेश जारी किया।

 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

फर्जी बॉस और फर्जी नियामक संस्थाओं से सावधान रहें, साइबर ठग बना रहे हैं नया जाल फर्जी बॉस और फर्जी नियामक संस्थाओं से सावधान रहें, साइबर ठग बना रहे हैं नया जाल
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने आमजन एवं विभिन्न संस्थानों के कर्मचारियों को आगाह करते हुए बताया है कि...
दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो सहित इन स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन
विश्व विटिलिगो दिवस : विटिलिगो संक्रामक नहीं बल्कि त्वचा से जुड़ा रोग, जागरूकता और संवेदनशीलता की जरूरत
जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा
गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित