नाबालिग से दुष्कर्म : शिक्षक और सहयोगी को 20 वर्ष कारावास, जानें पूरा मामला

जीवन भर मानसिक पीड़ा और अवसाद

नाबालिग से दुष्कर्म : शिक्षक और सहयोगी को 20 वर्ष कारावास, जानें पूरा मामला
नाबालिग पीड़िता को बहला फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त अफजल खान को बीस साल की सजा। वहीं अदालत ने मामले में सहयोगी रहे अभियुक्त रामस्वरूप को भी बीस साल की कैद सुनाई। पीठासीन अधिकारी केसी अटवासिया ने अपने आदेश में कहा कि यौन अपराध बच्चे के मानस पर गहरा असर।

जयपुर। जिले की पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत ने नाबालिग पीड़िता को बहला फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त अफजल खान को बीस साल की सजा सुनाई है। वहीं अदालत ने मामले में सहयोगी रहे अभियुक्त रामस्वरूप को भी बीस साल की कैद सुनाई है। पीठासीन अधिकारी केसी अटवासिया ने अपने आदेश में कहा कि यौन अपराध बच्चे के मानस पर गहरा असर डालता है। जिससे उसे जीवन भर मानसिक पीड़ा और अवसाद होता है। ऐसे में अभियुक्तों के प्रति नरमी का रुख नहीं अपनाया जा सकता। मामले में नियुक्त विशेष लोक अभियोजक महावीर सिंह किशनावत ने अदालत को बताया कि घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने 2 जनवरी, 2024 को जोबनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट में कहा गया कि उसकी पन्द्रह साल की बेटी रात करीब 11 बजे बिना बताए कहीं चली गई है। उसे आसपास और रिश्तेदारों के तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रिपोर्ट में अफजल खान पर शक जाहिर करते हुए कहा गया कि वह उसे अपने साथ बहला फुसलाकर ले जा सकता है। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़िता को हरियाणा के सिरसा से बरामद किया और मुख्य अभियुक्त अफजल और सहयोगी रामस्वरूप को गिरफ्तार किया। सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक ने अदालत को बताया कि अभियुक्त अफजल निजी स्कूल में शिक्षक था और पीड़िता को पढ़ाता था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप