लोगों के घरों में आ रहा सीवर मिश्रित पानी : बड़ी संख्या में नमूने फेल, सैलजा ने कहा- सरकार उठाएं प्रभावी कदम

शहर का बड़ा हिस्सा सुरक्षित पेयजल से वंचित

लोगों के घरों में आ रहा सीवर मिश्रित पानी : बड़ी संख्या में नमूने फेल, सैलजा ने कहा- सरकार उठाएं प्रभावी कदम
सैलजा ने जिले में सीवर मिश्रित पेयजल और 295 पानी के नमूनों के फेल होने पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यह जनस्वास्थ्य का गंभीर संकट है। जर्जर पाइपलाइनें बदलने, आरओ परियोजना का ऑडिट, जल गुणवत्ता रिपोर्ट सार्वजनिक करने और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल की तत्काल व्यवस्था की मांग की।

सिरसा। हरियाणा में सिरसा सीट से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि जिले में दूषित पेयजल की लगातार मिल रहीं शिकायतें बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोगों के घरों तक सीवर मिश्रित पानी पहुंच रहा है और बड़ी संख्या में पानी के नमूने फेल हो रहे हैं, तो यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला है। सरकार को इसे सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। यहां जारी एक बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सिरसा जिले में 295 बैक्टीरियोलॉजिकल नमूने फेल हुए हैं, जिनमें 183 नमूने अकेले सिरसा शहर के हैं। पिछले एक सप्ताह में दूषित पेयजल और जलापूर्ति से जुड़ी 170 से अधिक शिकायतें दर्ज होना इस बात का संकेत है कि शहर का बड़ा हिस्सा सुरक्षित पेयजल से वंचित है।

उन्होंने कहा कि दूषित पानी से टाइफाइड, हैजा, डायरिया और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में कांग्रेस सरकार के दौरान लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक आरओ आधारित पेयजल परियोजना शुरू की गई थी, ताकि शहरवासियों को शुद्ध पेयजल मिल सके। इसके बावजूद यदि आज भी लोगों को दूषित पानी मिल रहा है, तो सरकार को बताना चाहिए कि इतनी बड़ी परियोजना का पूरा लाभ जनता तक क्यों नहीं पहुंच पाया।

कुमारी सैलजा ने कहा कि यदि 40 से 60 वर्ष पुरानी पेयजल पाइपलाइनें जर्जर हो चुकी हैं और उनमें सीवर का पानी मिल रहा है, तो सरकार को चरणबद्ध योजना बनाकर इन्हें तत्काल बदलना चाहिए। उन्होंने मांग की कि पूरे शहर की पेयजल व्यवस्था का तकनीकी ऑडिट कराया जाये आरओ परियोजना की स्वतंत्र समीक्षा हो जल गुणवत्ता परीक्षण की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाये और समस्या के समाधान तक प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और सरकार की सबसे बुनियादी जिम्मेदारी भी। यदि लोगों को सुरक्षित पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है, तो सरकार को राजनीतिक दावों के बजाय जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

 

Read More तस्वीरों, पेंटिंग्स और दुर्लभ वस्तुओं से जीवंत होगी भारत की आज़ादी की कहानी

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया