मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जयपुर आरटीओ प्रथम का किया निरीक्षण, लाइसेंस कराया रिन्यू

प्रतीक्षालय व्यवस्था और शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करने के निर्देश

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जयपुर आरटीओ प्रथम का किया निरीक्षण, लाइसेंस कराया रिन्यू

राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जयपुर स्थित झालाना आरटीओ प्रथम कार्यालय का दौरा। इस दौरान उन्होंने स्वयं अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करवाकर आम नागरिकों को ऑनलाइन और पारदर्शी व्यवस्था अपनाने का संदेश।

जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को जयपुर स्थित झालाना आरटीओ प्रथम कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करवाकर आम नागरिकों को ऑनलाइन और पारदर्शी व्यवस्था अपनाने का संदेश दिया। मुख्य सचिव ने आरटीओ कार्यालय परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न सेवाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और अधिकारियों से नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लाइसेंस, पंजीयन और अन्य परिवहन सेवाओं की प्रक्रिया को सरल, तेज और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।

दौरे के दौरान अपर परिवहन आयुक्त ओपी बुनकर तथा कार्यवाहक आरटीओ धर्मेंद्र चौधरी सहित विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मुख्य सचिव को डिजिटल सेवाओं, लंबित मामलों और नागरिक सुविधाओं में किए जा रहे सुधारों की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने कहा कि परिवहन विभाग की सेवाएं आमजन से सीधे जुड़ी हैं, इसलिए इनमें पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई, प्रतीक्षालय व्यवस्था और शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करने के निर्देश भी दिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पेट्रोल और गैस के दामों में बढ़ोतरी : राजस्थान महिला कांग्रेस का गवर्नमेंट हॉस्टल पर प्रदर्शन, दाम बढ़ने के बाद विपक्ष बना हमलावर पेट्रोल और गैस के दामों में बढ़ोतरी : राजस्थान महिला कांग्रेस का गवर्नमेंट हॉस्टल पर प्रदर्शन, दाम बढ़ने के बाद विपक्ष बना हमलावर
राजस्थान महिला कांग्रेस ने गवर्नमेंट हॉस्टल के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों...
केन्द्र सरकार निर्मित है देश का ईंधन संकट : सरकार में बैठे लोगों में दूरदर्शिता का अभाव, खड़गे बोले- जनता को भुगतना पड़ रहा खामियाजा
राजस्थान डैम सेफ्टी रिव्यू पैनल ने बड़े बांधों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा मानसून पूर्व तैयारियों का लिया जायजा
राजस्थान में मौसम का डबल अटैक, कहीं आंधी-बारिश तो कहीं हीटवेव का कहर
अडानी के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप वापस लेने की तैयारी में ट्रंप प्रशासन, राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर लगाए आरोप
विश्व संग्रहालय दिवस : जयपुर में आयोजित होगी हिस्टोरिकल टेंपल वॉक, विरासत संरक्षण और संस्कृति को करीब से जानने का मिलेगा अवसर
ट्रंप का दावा : चीन नहीं चाहता ईरान के पास हो परमाणु हथियार, अमेरिका के साथ कर ले समझौता