सड़कों के रखरखाव में एमएसएस प्लस तकनीक अपनाने की संभावनाओं का होगा आकलन : मुख्य सचिव

एमएसएस प्लस तकनीक पर दिया विस्तृत प्रस्तुतीकरण

सड़कों के रखरखाव में एमएसएस प्लस तकनीक अपनाने की संभावनाओं का होगा आकलन : मुख्य सचिव
सड़कों की उम्र बढ़ाने और रखरखाव लागत घटाने के लिए नई एमएसएस प्लस (Modified Mix Seal Surfacing) तकनीक अपनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने इसकी उपयोगिता और राज्य की जलवायु के अनुरूप संभावनाओं का आकलन करने के निर्देश दिए। सीआरआरआई ने इसे किफायती, टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल तकनीक बताया, जिससे ईंधन खपत और कार्बन उत्सर्जन भी कम होगा।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राज्य में सड़कों के रखरखाव के लिए मॉडिफाइड मिक्स सील सरफेसिंग (एमएसएस प्लस) तकनीक की उपयोगिता का आकलन करने तथा राजस्थान की भौगोलिक एवं जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप इसके उपयोग की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह बात शुक्रवार को शासन सचिवालय में सीएसआईआरसेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई), नई दिल्ली के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कही। बैठक के दौरान सीआरआरआई के मुख्य वैज्ञानिक एवं फ्लेक्सिबल पेवमेंट डिवीजन के प्रमुख डॉ. सतीश पांडेय ने एमएसएस प्लस तकनीक पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

उन्होंने बताया कि यह तकनीक बिटुमिनस सड़कों के रखरखाव के लिए प्रभावी, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल है। इसके उपयोग से सड़क की ऊपरी सतह अधिक समय तक टिकाऊ बनी रहती है, जिससे रखरखाव की आवश्यकता कम होती है। उन्होंने बताया कि इस तकनीक में कम ईंधन की खपत होती है और कार्बन उत्सर्जन भी घटता है, जिससे यह हरित एवं टिकाऊ सड़क निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। बैठक में तकनीक से जुड़े परीक्षणों, गुणवत्ता और दीर्घकालिक लाभों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग प्रवीण गुप्ता सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर