सदन में नोंकझोंक: आप सलाहकार पद से इस्तीफा दे दीजिए : राठौड़, आदेश हो तो फिर इस्तीफा दूं: संयम लोढ़ा

राज्य विधानसभा में बुधवार को बजट पर बहस के सत्ता पक्ष औऱ विपक्ष के बीच नोंकझोंक भी हुई।

सदन में नोंकझोंक: आप सलाहकार पद से इस्तीफा दे दीजिए : राठौड़, आदेश हो तो फिर इस्तीफा दूं: संयम लोढ़ा
उपनेता राजेंद्र राठौड़ के कांग्रेस पर 5 करोड़ रुपए चंदा देने वाली कंपनी पर पेनल्टी नहीं लगाने के आरोप पर संयम लोढ़ा ने जवाब देते हुए कहा कि कंपनी से जुड़े जितने भी काम हुए वे सब भाजपा सरकार के दौरान हुए। इस दौरान लोढ़ा व राठौड़ में तीखी नोकझोंक भी हुई।

जयपुर। राज्य विधानसभा में बुधवार को बजट पर बहस के सत्ता पक्ष औऱ विपक्ष के बीच नोंकझोंक भी हुई। उपनेता राजेंद्र राठौड़ के कांग्रेस पर 5 करोड़ रुपए चंदा देने वाली कंपनी पर पेनल्टी नहीं लगाने के आरोप पर संयम लोढ़ा ने जवाब  देते हुए कहा कि कंपनी से जुड़े जितने भी काम हुए वे सब भाजपा सरकार के दौरान हुए। इस दौरान लोढ़ा व राठौड़ में तीखी नोकझोंक भी हुई। विधायक रोहित बोहरा भी इस विवाद में कूदे तो सभापति ने उनको संयमित रहने की सलाह दे डाली।  

कटारिया-राठौड़ ने लोढ़ा पर ली चुटकी
 नेता प्रतिपक्ष  कटारिया और उप नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने लोढ़ा पर चुटकी लेते हुए कहा कि आपके सपनों का क्या हुआ मेरे प्रिय मित्र। इस पर संयम लोढ़ा ने जवाब में कहा आपके आशीर्वाद से मैं सदन में खड़ा होकर बोल रहा हूँ, यही मेरा सपनाहै । कटारिया ने कहा मुख्यमंत्री को ज़रूरत पड़ रही है नौ सलाहकारों की। लोढ़ा ने कहा गहलोत को कोई सलाहकारों की जरूरत पड़ती है क्या? इस पर राठौड़ ने कहा आप सलाहकार पद से दे दीजिए इस्तीफ़ा। लोढ़ा ने दिया राठौड़ को जवाब बोले पहले सलाहकार पद के आदेश हो, तो फिर इस्तीफा दूं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि  भाजपा के नेता दावे कर रहे थे कि मंत्रिमंडल पुनर्गठन होगा तो सरकार गिर जाएगी, लेकिन मंत्रिमंडल पुनर्गठन भी हो गया राजनीतिक नियुक्तियां हो गई, विपक्ष के नेता के सारे सपने धरे रह गए।

मदन दिलावर व बीडी कल्ला में नोकझोंक
बहस के दौरान मदन दिलावर व बीडी कल्ला में नोकझोंक भी हुई।सभापति ने कहा जितना समय दिया गया है, उतनी ही देर बोलने दिया जाएगा। दिलावर ने कहा इनको भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है। दिलावर ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये कपूत बेटे हैं, बुजुर्गों का भी सम्मान नहीं करते। अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करते। इस पर मंत्री बीडी कल्ला ने आपत्ति की।कल्ला ने कहा हम माता-पिता का सम्मान करने वाले हैं, तो मदन दिलावर ने कहा यह क्या सम्मान करेंगे। इनको तो भारत माता की जय बोलने में भी शर्म आती है। सभापति ने मदन दिलावर को रोककर संयम लोढ़ा का नाम पुकारा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक