स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी : अधिकारी-कर्मचारियों को मुस्तैदी से करना होगा काम, आयुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देश 

समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए

स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी : अधिकारी-कर्मचारियों को मुस्तैदी से करना होगा काम, आयुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देश 
ऐसे में इनसे प्राप्त सुचनाओं पर तत्परता से कार्य करना चाहिए और इनके फोन कॉल भी रिसीव कर समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए।

जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में नगर निगम जयपुर हेरिटेज की रैकिंग में सुधार के लिए हेरिटेज आयुक्त अरूण कुमार हसीजा ने सफाई कार्य से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही अनयिमितता करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निगम हेरिटेज मुख्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों के संबंध में सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए हेरिटेज आयुक्त ने कहा कि शहर की सफाई कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों को मुस्तैदी से कार्य करना होगा। समस्याएं आमजन एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त होती है। ऐसे में इनसे प्राप्त सुचनाओं पर तत्परता से कार्य करना चाहिए और इनके फोन कॉल भी रिसीव कर समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए।

अधिकारियों को फटकार लगाई
हवामहल-आमेर जोन में प्रकरणों के निस्तारण में हो रही लापरवाही को लेकर आयुक्त हसीजा ने जोन उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्य निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही आयुक्त ने हवामहल-आमेर जोन उपायुक्त को सख्त निर्देश देते हुए समय पर कार्य पूर्ण नहीं करने वाले कार्मिकों को 16 सीसी का नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर चले रहे कार्यों के बारे में कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए टीम जल्द आने वाली है। जोन उपायुक्त और अधीक्षण अभियंता अपने अपने क्षेत्र में घूमकर सफाई व्यवस्था और अन्य निगम से संबंधी गतिविधियों की जानकारी लें और पेंडिंग विकास कार्यों को जल्द कराएं।

Tags: officers

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बकाया भुगतान नहीं करने पर डेयरी संघ करेगा आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की चेतावनी बकाया भुगतान नहीं करने पर डेयरी संघ करेगा आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की चेतावनी
मुख्यमंत्री दूध उत्पादक संबल योजना और मिड डे मील योजना के करीब 600 करोड़ रुपये बकाया भुगतान को लेकर जिला...
राम मंदिर दान चोरी मामले में 10 अगस्त से पहले एसआईटी की स्थिति रिपोर्ट पेश करने का सुप्रीम निर्देश
सिंधी कैंप बस स्टैंड पर लावारिस बैगों से 38.63 किलो डोडा चूरा-पाउडर बरामद, जानें पूरा मामला
पीओके 'चुनाव' के पहले चरण में हिंसा, पीपीपी कार्यकर्ता की मौत के बाद राजनीतिक तनाव और आरोप-प्रत्यारोप तेज
42वें पंडित मनमोहन भट्ट राष्ट्रीय स्मृति संगीत महोत्सव : शिव वंदना से गूंजी सुर साधना, बांसुरी के सुरीले स्वर और शास्त्रीय गायन ने बांधा समां
हरित भविष्य की राह : प्रकृति संरक्षण का संकल्प
असम सरकार का बड़ा फैसला : NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी मामले होंगे वापस, गिरफ्तार 13 लोगों की रिहाई की प्रक्रिया तेज