नगर निगम हेरिटेज के सभी 100 वार्डों में दिन दो बार होगी सफाई : हसीजा

बिजली सहित अन्य समस्याओं को निस्तारण करें

नगर निगम हेरिटेज के सभी 100 वार्डों में दिन दो बार होगी सफाई : हसीजा

अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहकार समय पर सफाई करने के साथ ही लोगों की आने वाली सीवर बिजली सहित अन्य समस्याओं को निस्तारण करें।

जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों को लेकर नगर निगम जयपुर हेरिटेज के सभी 100 वार्डों के साथ ही बाजारों में दो-दो बार सफाई की जाएगी। इसके  लिए हेरिटेज आयुक्त ने सभी अधिकारियों को आदेश जारी किए है। नगर निगम जयपुर हेरिटेज मुख्यायलय में मंगलवार को स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए हेरिटेज आयुक्त अरूण कुमार हसीजा ने सफाई कार्य से जुडे अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छ सर्वेक्षण में निगम हेरिटेज की रैकिंग सही करने के लिए तत्परता से कार्य किए जाएं और अधिकारी नियमित रूप से फील्ड में रहकर सफाई की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहकार समय पर सफाई करने के साथ ही लोगों की आने वाली सीवर बिजली सहित अन्य समस्याओं को निस्तारण करें।

इस दौरान आयुक्त ने हवामहल जोन के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक और स्वास्थ्य निरीक्षक, इंजीनियर विंग से ओपन कचरा डिपो खत्म करने, वार्डों में सफाई व्यवस्था, रोड पेचवर्क आदि के बारे में जानकारी और वार्डों में चिन्हित कॉलोनियों में दो-दो बार सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ओपन कचरा डिपो को पूरी तरह से खत्म करने के निर्देश दिए। 

आयुक्त ने कहा कि शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, परिवहन, भंडारण एवं उत्पादन करने वालों पर सख्ती करने के साथ ही आमजन को भी सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाली हानि के बारे में भी लोगों को समझाएं। उन्होंने वेडिंग जोन में सुनियोजित तरीके से लगे कियोस्कों पर डस्टबिन रखने के बाद भी खुले में गंदगी फैलाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने हवामहल जोन में आने वाले पर्यटन स्थलों के पास बने वेडिंग जोन में लगे कियोस्क को भी सुनिश्चित तरीके से लगवाने के निर्देश दिए।

Tags: cleaning

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ...
स्कूल छोड़ने की दर आधी : भजनलाल सरकार में शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार, बजट से मिलेगा नई पीढ़ी को मजबूत आधार
अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर
एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा