होटल आमेर क्लार्क में बोले सीएम- भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी

होटल आमेर क्लार्क में बोले सीएम- भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने होटल क्लार्क आमेर में भाजपा के संकल्प पत्र के बारे ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र जनता की ओर से तैयार किया गया विजन है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने होटल क्लार्क आमेर में भाजपा के संकल्प पत्र के बारे ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र जनता की ओर से तैयार किया गया विजन है। यह पूरा होने की गारंटी है, यह चुनाव मोदी की गारंटी का चुनाव है, पहले भी 2014 और 2019 में जो कहा उसे पूरा किया है। विपक्षी घमंडी है उसके पास न विजन है और न विकास है। भारत आज विश्व की 5वी अर्थव्यवस्था है। मोदी जी 24 कैरेट सोने की तरह है। जो कहते है उसे पूरा करते है। राजस्थान में 100 दिन में पेपरलीक पर जो कार्यवाही की गई वो ऐतिहासिक है। मोदी जी की सरकार ने 3 करोड़ गरीब परिवारों को घर दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें विकास का लक्ष्य है। सड़क, रेल और चिकित्सा में ऐतिहासिक काम होंगे। कांग्रेस का घोषणा पत्र है, जबकि भाजपा का संकल्प पत्र है। हमने 45 फीसदी वादे पूरे कर दिए  है। पानी, बिजली और कानून व्यवस्था को लेकर फैसले किए है। हम इस संकल्प पत्र को मजबूत करके 25 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स
फायर बाइक्स की आवश्यकता का मुद्दा दैनिक नवज्योति ने कई बार प्रकाशित किया है।
आईपीएल-2026 : केकेआर की चौथी हार, सीएसके 32 रन से जीती, नूर अहमद रहे प्लेयर ऑफ द मैच
बाप विधायक प्रत्याशी के भाई की पीट-पीटकर हत्या : दो आरोपी पकडे़, तीसरे की तलाश जारी
राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी : घर के बाहर पुलिस बल तैनात, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघनों से जुड़ा है मामला
पीएम मोदी और ट्रंप ने की पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा : होर्मुज खुला रखने पर जोर, अमेरिका-ईरान में फिर वार्ता संभव
आज का भविष्यफल    
यातायात में खलल : सड़क पर मूविंग ट्रैफिक नहीं, मूविंग पशु; वाहन चालकों को बदलना पड़ा रास्ता