सर्दी ने गिराया ताप का मान, शीतलहन और कोहरे का अलर्ट

लोग तेज सर्दी और शीतलहर से बेहाल हैं

सर्दी ने गिराया ताप का मान, शीतलहन और कोहरे का अलर्ट

राजस्थान में शीतलहर और गलन भरी सर्दी रहने की संभावना जताई है। ऐसे में नए साल की शुरुआत भी कड़ाके की ठंड के साथ ही होगी।

जयपुर। प्रदेश में मावठ का दौर खत्म होने के बाद अब शीतलहर और गलन भरी ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। राजधानी जयपुर सहित शेखावाटी और सीमावर्ती जिलों में ठंड बेकाबू हो रही है। लोग तेज सर्दी और शीतलहर से बेहाल हैं। वहीं कोहरा भी जयपुर सहित जोधपुर, कोटा, अजमेर, जैसलमेर, चूरू, श्रीगंगानगर, भरतपुर, दौसा सहित ज्यादातर जिलों में देखने को मिल रहा है। ऐसे में दृश्यता सुबह के समय 50 मीटर से भी कम देखी गई है। मौसम विभाग ने भी अगले तीन-चार दिन तक राजस्थान में शीतलहर और गलन भरी सर्दी रहने की संभावना जताई है। ऐसे में नए साल की शुरुआत भी कड़ाके की ठंड के साथ ही होगी।

चित्तौड़गढ़ में पारा 5.3 डिग्री 
चित्तौड़गढ़ में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही दिन का तापमान सोमवार को सबसे कम गंगानगर में 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।

इन जिलों में रहेगा शीतलहर का असर
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, दौसा, भरतपुर और नागौर जिले में मंगलवार को भी शीतलहर और गलन भरी सर्दी का असर रहेगा। 

Tags: cold

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश