बारिश से पानी में डूबी कॉलोनियां, सड़कों पर सैलाब

खींचकर निकालना पड़ा

बारिश से पानी में डूबी कॉलोनियां, सड़कों पर सैलाब
सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को हुई, जब सड़कों पर पानी भरने से उनके वाहन बंद हो गए और उन्हें खींचकर निकालना पड़ा। 

जयपुर। शहर में बारिश का दौर थम नहीं रहा है। विभिन्न इलाकों में हुई बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर पानी भरने से जगह जगह यातायात जाम हुआ और लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ा। प्रदेश में सक्रिय मानसून का असर राजधानी में देखने को मिल रहा है। वैशाली नगर, सीकर रोड, झोंटवाड़ा, निवारू रोड, मानसरोवर, मालवीय नगर, प्रताप नगर सहित विभिन्न इलाकों में बारिश के चलते सड़कों पर दो-तीन फीट तक पानी भर गया। सबसे अधिक परेशानी निचले इलाकों में होती है, जहां बारिश का पानी जमा हो जाता है। बारिश के चलते अजमेर दिल्ली एक्सपे्रस हाईवे अंडरपास में पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को हुई, जब सड़कों पर पानी भरने से उनके वाहन बंद हो गए और उन्हें खींचकर निकालना पड़ा। 

सड़कों पर पानी भरने पर वाहन चालकों को जलभराव का पता ही दुर्घटना ग्रस्त होने पर चलता है। मानसरोवर इलाके में कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। इससे स्कूली बच्चों के वाहन भी पानी में फंस गए। इसके साथ ही सीवर की लाइनों से भी पानी बाहर निकलने से गंदा पानी कॉलोनियों में फैल गया। गांधी पथ वैशाली नगर में सडकें जलमग्न होने से आमजन जीवन प्रभावित रहा। झोटवाड़ा थाने के सामने सड़कें जलमग्न होने से वाहन फंस गए।

Tags: Rain

Post Comment

Comment List

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल
'आप' सांसद संजय सिंह ने अयोध्या के कमिश्नर और एसआईटी अध्यक्ष विजय विश्वास पंत से मिलकर जमीन खरीद में बड़े...
राज्य सरकार का फैसला, राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया पुनरीक्षण प्राधिकारी
52 वर्ष की हुईं करिश्मा कपूर : फिल्मों से ओटीटी तक बरकरार है जलवा, जानें अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में
‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास