कमिश्नरेट को जामडोली थाने की सौगात, कमिश्नर जोसफ  ने वरिष्ठ कांस्टेबल से फीता कटवाकर किया थाने का शुभारंभ

थाने पर 250 कॉलोनियों की सुरक्षा का जिम्मा

कमिश्नरेट को जामडोली थाने की सौगात, कमिश्नर जोसफ  ने वरिष्ठ कांस्टेबल से फीता कटवाकर किया थाने का शुभारंभ

जयपुर पुलिस की ओर से सरकार से तीन पुलिस स्टेशन खोलने की मांग की गई थी

जयपुर। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024 की अनुपालना में पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ  ने सोमवार को जामडोली थाने में नवनियुक्त वरिष्ठतम कांस्टेबल शिवपाल के हाथों से फीता कटवा कर जामडोली थाना (पूर्व) का शुभारंभ किया।
जोसफ  ने बताया कि स्थानीय लोगों को तुरंत सहायता एवं उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर सम्भव हो इस दिशा में राज्य सरकार ने जामडोली थाने की स्थापना की। उन्होंने बताया कि पहले यहां के लोगों को कानोता थाने में जाना पड़ता था। राज्य सरकार ने इस बिल्डिंग को स्थाई रूप से थाने के रूप में उपयोग करने के लिए हमें अनापत्ति प्रमाण पत्र शनिवार को प्रदान किया था। थाना खुलने से इस क्षेत्र के लोगों को कानोता थाने में जाना नहीं पड़ेगा। जामडोली थाना पुलिस पर क्षेत्र के तहत आने वाली 250 से अधिक कॉलानियों की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा रहेगा। जयपुर पुलिस की ओर से सरकार से तीन पुलिस स्टेशन खोलने की मांग की गई थी। जिसके तहत खोरा बीसल, जामडोली और नारायण विहार थानों की मांग की गई थी। सरकार की ओर से जामडोली थाने की घोषणा की गई। सरकार के बजट घोषणा की अनुपालना में ईस्ट जिले में जामडोली थाने का शुभारंभ किया गया। हाल में जामडोली क्षेत्र में स्थित पुलिस चौकी मे अस्थायी रूप से थाना खोला गया है। जल्द ही जामडोली थाने को आंवटित हुए सात हजार वर्गगज भूखण्ड पर प्रशासनिक भवन व आवासीय भवन बनाकर शिफ्ट किया जाएगा। जामडोली थाने में थानाधिकारी पद पर सतीश चन्द को लगाया गया है। वह पहले जयसिंहपुरा खोर में तैनात थे। इसके साथ ही 23 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को जामडोली थाने की सुरक्षा जिम्मा संभालने के लिए तैनात किया है। जामडोली थाने के तहत 75 फीसदी कानोता थाना और 25 फीसदी खोह नागोरियान थाने का हिस्सा आएगा। इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर लॉ एंड आॅर्डर रामेश्वर सिंह, एडिशनल कमिश्नर ट्रैफिक योगेश दाधीच, डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
सैन फ्रांसिस्को में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने रविवार को बताया कि US में 22 साल के भारतीय स्टूडेंट साकेत...
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य