रामगढ़ बांध में अतिक्रमण सर्वे को समिति बनी, सात दिन में रिपोर्ट देगी

अचरोल पहुंची बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण जांचें

रामगढ़ बांध में अतिक्रमण सर्वे को समिति बनी, सात दिन में रिपोर्ट देगी

समिति यह भी जांच करेगी कि अनापत्ति प्रमाण पत्र नियम विरुद्ध तो नहीं हुए हैं।

जयपुर। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने रामगढ़ बांध क्षेत्र में अतिक्रमण के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त करने के लिए विभागीय समिति का गठन करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग की ओर से अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय त्यागी की अध्यक्षता में चार सदस्य समिति का गठन कर दिया गया है।

समिति में अधीक्षण अभियंता सुरेश कठानिया, अधिशाषी अभियंता नीरज चौधरी और अनिल थालोर को शामिल किया गया है। समिति ने रविवार को बांध के बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण की रिपोर्ट तैयार करने के लिए दौरा भी शुरू कर दिया है। समिति यहां अचरोल पहुंची और बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण जांचे। उन्होंने बताया कि रामगढ़ बांध के भराव एवं बहाव क्षेत्र का समिति दौरा करेगी और प्राप्त फोटो के संबंध में स्थल निरीक्षण कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। मुख्य अभियंता अमरजीत सिंह मेहरडा ने बताया कि रामगढ़ बांध में भराव एवं बहाव क्षेत्र में अतिक्रमणों के संबंध में संयुक्त जांच टीम गठन के निर्देश दिए थे ताकि तत्काल मौके पर जाकर रामगढ़ बांध क्षेत्र का मौका निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जा सके। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता जल संसाधन व्रत जयपुर एवं अधिशाषी अभियंता जल संसाधन खंड जयपुर को सम्मिलित करते हुए विभिन्न संबंधित विभागों जैसे जयपुर विकास प्राधिकरण, जिला कलक्टर जयपुर के प्रतिनिधि एवं विभाग, राजस्व विभाग एवं अन्य समिति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त जांच टीम का गठन करने के लिए जिला कलक्टर जयपुर को पत्र के माध्यम से आग्रह किया गया है।

एनओसी की जांच भी होगी, दोषी अधिकारियों पर गाज गिरेगी
समिति ने पिछले 5 वर्षों में जल संसाधन विभाग से राजस्व विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण इत्यादि संस्थाओं को जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र की सूची तैयार करेगी। समिति यह भी जांच करेगी कि अनापत्ति प्रमाण पत्र नियम विरुद्ध तो नहीं हुए हैं। साथ ही जांच कर नियम विरुद्ध अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारियों पर गाज गिरेगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना