शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ गांव-ढांणी तक सच्चाई पहुंचाएगी कांग्रेस, भदौरिया ने कहा- बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा 

शिक्षक दिवस 5 सितंबर पर आयोजन की रूपरेखा निर्धारित

शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ गांव-ढांणी तक सच्चाई पहुंचाएगी कांग्रेस, भदौरिया ने कहा- बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा 

शिक्षा पर वर्तमान सरकार के हो रहे अथवा होने वाले प्रहारों का जवाब देने की रूपरेखा भी तैयार की गई।

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव एवं प्रदेश संरक्षक मंडल सलाहकार मंडल की संयुक्त बैठक पीसीसी में हुई। प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने बताया कि इस बैठक में प्रदेश संरक्षक मंडल एवं सलाहकार मंडल के सदस्यों की मौजूदगी में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी को विभिन्न प्रभार का आवंटन करना संभाग तथा जिला प्रभारी नियुक्त करना पर चर्चा हुई। जिन जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हुई है वहां जल्दी ही जिला अध्यक्ष नियुक्त करेंगे। संभाग स्तर पर प्रकोष्ठ के कार्यक्रम निर्धारित किए गए। 

शिक्षक दिवस 5 सितंबर पर आयोजन की रूपरेखा निर्धारित की गई। शिक्षा पर वर्तमान सरकार के हो रहे अथवा होने वाले प्रहारों का जवाब देने की रूपरेखा भी तैयार की गई। हम जल्दी ही गांव गांव, ढाणी ढाणी जाकर भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के बारे में लोगों को बताएंगे। इस सरकार में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को बंद करने की कोशिश की जा रही है, जिससे गरीब बच्चों के हितों पर कुठाराघात हो रहा है। एसआई भर्ती प्रकरण में यह सरकार अब तक कोई कदम नहीं उठा पाई। आरपीएससी के पुनर्गठन पर भी कोई फैसला नहीं लिया गया। भदौरिया ने कहा कि हम जल्दी ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

घर में फांसी का फंदा लगाकर कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला घर में फांसी का फंदा लगाकर कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
11वीं क्लास में पढ़ने के साथ फिजिक्सवाला से आन लाइन नीट की ले रही थी कोचिंग
एयर इंडिया के विमान की हार्ड लैंडिंग : रनवे पर निकला अगला पहिया, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा
गौ कल्याण के लिए राज्य सरकार लाएगी ‘गौ सेवा नीति’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को मिल रही नई गति
प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग
अखिलेश यादव ने लगाया केंद्र सरकार पर सनातन परंपराओं का अपमान का आरोप, शंकराचार्य मुद्दे पर साधा निशाना 
दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 
आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट