निगम ग्रेटर में कांग्रेस पार्षदों ने किया प्रदर्शन : पार्षदों को परिडे भेज महापौर कर रहीं विदेश यात्रा- चौधरी

निगम ग्रेटर ने पक्षियों के लिए परिंडे नहीं बांटे गए

निगम ग्रेटर में कांग्रेस पार्षदों ने किया प्रदर्शन : पार्षदों को परिडे भेज महापौर कर रहीं विदेश यात्रा- चौधरी

चौधरी ने बताया कि निगम ग्रेटर में जनता त्रस्त है, महापौर मस्त है और अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

जयपुर। मानसून शुरू होने के बाद नगर निगम जयपुर ग्रेटर में पार्षदों को पक्षियों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दिए गए परिंडों के विरोध में कांग्रेस के पार्षदों ने गुरुवार को नगर निगम जयपुर ग्रेटर मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद आयुक्त को मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए निगम ग्रेटर प्रतिपक्ष के नेता राजीव चौधरी ने कहा कि जब गर्मी का मौसम था पक्षी प्यास से मर रहे थे, तब निगम ग्रेटर ने पक्षियों के  लिए परिंडे नहीं बांटे गए। अब बारिश का दौर चल रहा है तब पार्षदों को परिंडे लगाने के लिए भिजवाएं गए हैं। इसी प्रकार मानसून शुरू होने के साथ ही पौधरोपण का कार्य शुरू होना चाहिए, लेकिन अभी यहां तो टेंडर तक नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां मुखियां विदेशी दौरों के साथ ही विभिन्न एनजीओ को फायदा पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करती रहीं है, जिसमें भ्रष्टाचार पनप रहा है। 

चौधरी ने बताया कि निगम ग्रेटर में जनता त्रस्त है, महापौर मस्त है और अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। न समय पर नालों की सफाई हो पाई है और ना ही शहर में सफाई हो रही है। चौधरी ने कहा कि राजधानी में एक ओर पार्षद अपने क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत, नालों की सफाई, स्ट्रीट लाइट और मूलभूत सुविधाओं के लिए महापौर से लगातार गुहार लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महापौर इन समस्याओं से मुंह मोड़कर विदेश भ्रमण में मस्त हैं। शहर में जलभराव, गंदगी, सीवर जाम, टूटे रास्ते और बदहाल व्यवस्था से त्रस्त है तब जिम्मेदार प्रतिनिधि अपनी भूमिका से पलायन कर रहे हैं। उन्होंने आयुक्त से तत्काल इस मुद्दे की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही जल से जल्द साधारण सभा आहूत करने के लिए भी ज्ञापन पत्र दिया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग