मनरेगा मुद्दे पर कांग्रेस ने विधानसभा पर किया प्रदर्शन, सरकार पर मजदूर विरोधी होने के लगाए आरोप

डोटासरा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस मुद्दे पर एकजुट रहें

मनरेगा मुद्दे पर कांग्रेस ने विधानसभा पर किया प्रदर्शन, सरकार पर मजदूर विरोधी होने के लगाए आरोप

राजस्थान विधानसभा के पांचवें सत्र के पहले दिन बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से मनरेगा योजना को बचाने और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर केंद्रित था। विधानसभा सत्र की शुरुआत से ठीक पहले जयपुर में विधायक आवास के बाहर और विधानसभा परिसर के आसपास कांग्रेस विधायकों ने धरना।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के पांचवें सत्र के पहले दिन बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से मनरेगा योजना को बचाने और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर केंद्रित था। विधानसभा सत्र की शुरुआत से ठीक पहले जयपुर में विधायक आवास के बाहर और विधानसभा परिसर के आसपास कांग्रेस विधायकों ने धरना दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने किया। कांग्रेस विधायकों ने अपने सिर पर मजदूरों की तरह साफा बांधा और मनरेगा मजदूरों के सम्मान में नारे लगाए। नारे मुख्य रूप से मनरेगा बचाओ, मजदूरों के हक की रक्षा करो और बीजेपी सरकार मजदूर विरोधी है, जैसे थे। पार्टी का आरोप था कि भाजपा सरकार मनरेगा योजना में कटौती कर रही है, मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल रही और योजना को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। कांग्रेस ने इसे केंद्र और राज्य सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का हिस्सा बताया।

प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण मजदूरों की जीवन रेखा है। भाजपा सरकार इसे खत्म करने पर तुली है। हम विधानसभा सत्र के दौरान इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएंगे। सरकार को मजदूरों की आवाज सुननी होगी, अन्यथा विरोध और तेज होगा। सत्र में कांग्रेस हर जनहित के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी और बजट सत्र को मजदूर-किसान केंद्रित बनाएगी। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बयान देते हुए कहा कि यह प्रदर्शन सिर्फ शुरुआत है। मनरेगा में भ्रष्टाचार और देरी के खिलाफ हम सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे। भाजपा सरकार ने पिछले दो वर्षों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। हम मांग करते हैं कि मनरेगा के तहत 200 दिनों का काम सुनिश्चित किया जाए और मजदूरी समय पर दी जाए। डोटासरा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस मुद्दे पर एकजुट रहें।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह