कांग्रेस को भगवा रंग से है परहेज : मदन राठौड़ 

कांग्रेस को भगवा रंग से है परहेज : मदन राठौड़ 
राजस्थान में शिक्षा विभाग की ओर से छात्रों को दी जाने वाली साइकिल का रंग काले से भगवा किए जाने के फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं के ब्यान आ रहे हैं, इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि समझ नहीं आता कांग्रेस को भगवा रंग से क्या परहेज है।

जयपुर। राजस्थान में शिक्षा विभाग की ओर से छात्रों को दी जाने वाली साइकिल का रंग काले से भगवा किए जाने के फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं के ब्यान आ रहे हैं, इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि समझ नहीं आता कांग्रेस को भगवा रंग से क्या परहेज है।

पूर्व में योजना में भगवा रंग की साइकिल दी जाती थी कांग्रेस की सरकार आई तो इन्होंने इसका रंग बदलकर काला कर दिया। भगवा रंग तो त्याग और तेज का प्रतीक है। मुझे लगता है कि यह भगवा-भगवा करते रहेंगे और हम पनपते रहेंगे।

मीडिया से बातचीत करते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि जब अशोक गहलोत ने साइकिल का रंग काला किया था तब उनसे कोई सवाल क्यों नहीं किया गया। गहलोत सरकार में भारतीय जनता पार्टी सरकार के वक्त की योजनाओं का नाम बदला गया। लालसोट के विधायक रामविलास पासवान के यूडीएच मिनिस्टर झाबर सिंह खर्रा से हुई तकरार पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आपस में कोई तकरार किसी से नहीं होती है। मेरी रामविलास से बात भी हुई है उनके मन में मंत्री को लेकर काफी सम्मान है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पानी के टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर : एक व्यक्ति की मौत, अन्य घायल पानी के टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर : एक व्यक्ति की मौत, अन्य घायल
नारायण विहार इलाके में पानी सप्लाई पिकअप ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कृष्णा नगर निवासी...
ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को घेराबंदी कर दबोचा
बीसलपुर बांध में पानी की तेज आवक : लगातार बढ़ रहा जलस्तर, 44 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी
सेंसेक्स-निफ्टी की लगातार कमजोर चाल से निवेशक चिंतित, पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की दिशा
उदयपुर में CM भजनलाल का दिखा अलग अंदाज: फतेहसागर की पाल पर सुबह की सैर, लोगों संग पी चाय और बच्चों को दी चॉकलेट
अमित शाह और CM भजनलाल के अलवर दौरे से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा; सभा पर पैनी नजर
दोस्तों के साथ घूमने गया था युवक! बांध में नहाते समय गहरे पानी में डूबा, गोताखोरों ने निकाला शव