डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा और बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने दिया बीएपी को समर्थन

डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा और बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने दिया बीएपी को समर्थन

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के दो पार्टियों से गठबंधन के बाद नामांकन वापसी से पहले भारतीय आदिवासी पार्टी को समर्थन दे दिया है।

जयपुर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के दो पार्टियों से गठबंधन के बाद नामांकन वापसी से पहले भारतीय आदिवासी पार्टी को समर्थन दे दिया है। भारतीय आदिवासी पार्टी की ओर से बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र से राजकुमार रोत को मैदान में उतारा गया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से महेन्द्रजीत सिंह मालवीय मैदान में है। कांग्रेस पार्टी ने नामांकन के आखिरी दिन अर्जुन बामनिया को टिकट दिया था लेकिन उन्होने नामांकन दाखिल नहीं किया। अब कांग्रेस नेे भारतीय आदिवासी पार्टी को समर्थन देने का एलान किया है। ऐसे में भारतीय आदिवासी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला होगा। 

बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में भी दिया समर्थन
कांग्रेस पार्टी ने डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा के अलावा बागीदौरा में हो रहे उपचुनाव में भी भारतीय आदिवासी पार्टी को समर्थन दिया है। ऐसे में वहां भी भाजपा और बीएपी के बीच सीधा मुकाबला होगा। महेन्द्रजीत सिंह मालवीय के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। ऐसे में इस सीट पर उपचुनाव करवाया जा रहा है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण