कांग्रेस को महिला वित्त मंत्री से आपत्ति, यह उनकी महिला विरोधी मानसिकता दर्शाती है : दिया कुमारी
डिप्टी सीएम और राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कांग्रेस के विधायकों के द्वारा वित्त मंत्री को बेचारी महिला वित्त मंत्री कहे जाने पर प्रतिक्रिया दी।
जयपुर। डिप्टी सीएम और राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कांग्रेस के विधायकों के द्वारा वित्त मंत्री को बेचारी महिला वित्त मंत्री कहे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस को आपत्ति है कि आखिर एक महिला को वित्त मंत्री कैसे बना दिया गया। वे नहीं चाहते कि महिलाएं देश और प्रदेश में आगे बढ़े। कांग्रेस हमेशा से ही महिला विरोधी रही है। पहले भी इनके सरकार के वक्त एक मंत्री ने राजस्थान को मर्दों का प्रदेश कहा था। कांग्रेस की यह महिलाओं के प्रति ओछी मानसिकता है। वहीं कांग्रेस और उसके गठबंधन हमेशा सनातन धर्म के भी विरोध में रहे हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
22 Apr 2025 18:56:55
भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के चेयरमेन बाबूलाल गुप्ता ने एक प्रतिनिधिमण्डल...
Comment List