रामलीला मैदान में संविधान बचाओ रैली आज : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे आएंगे, इसी मैदान में इंदिरा गांधी ने कांग्रेस की घोषणा की थी

रैली के बाद होंगे कई बैठकों के दौर

रामलीला मैदान में संविधान बचाओ रैली आज : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे आएंगे, इसी मैदान में इंदिरा गांधी ने कांग्रेस की घोषणा की थी

वर्ष 1984 में अर्स कांग्रेस कांग्रेस आई में विलय हो गई और अशोक गहलोत कांग्रेस आई के प्रदेशाध्यक्ष बने।  

जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रामलीला मैदान जयपुर में संविधान बचाओ रैली में कांग्रेसजनों को संबोधित करेंगे। रैली का आयोजन कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी संविधान बचाओ अभियान के तहत किया जा रहा है, जो 25 से 30 अप्रैल तक देशभर में चलेगा। प्रदेश कांग्रेस ने रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने भीड़ जुटाने के लिए आसपास के आठ जिलों को बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने के निर्देश दिए थे। रैली के बाद यह अभियान 30 मई तक जिला और विधानसभा स्तर पर भी चलाया जाएगा। 

रैली में ये नेता होंगे शामिल: कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश प्र्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत,  नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सहप्रभारी पूनम पासवान, ऋत्विक मकवाना, चिरंजीराव आदि।

यहीं हुई थी कांग्रेस (आई) की घोषणा
शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने बताया कि इमरजेंसी के बाद पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने इसी मैदान में रैली कर कांग्रेस (आई) पार्टी की घोषणा की थी। वर्ष 1977 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद सबको लगने लगा कि इंदिरा गांधी का दौर खत्म हो गया है। इलाहाबाद कोर्ट ने इंदिरा गांधी को अयोग्य बताते हुए चुनाव रद्द कर दिया। कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष देवराज अर्स ने सीडब्ल्यूसी बैठक में इंदिरा गांधी को पार्टी से निकाल दिया था। तब एक जनवरी 1978 को इंदिरा गांधी ने रामलीला मैदान जयपुर में ऐतिहासिक रैली कर इंदिरा कांग्रेस यानी कांग्रेस (आई) की घोषणा की थी। रामकिशोर व्यास कांग्रेस (आई) का प्रदेशाध्यक्ष बने। नाथूराम मिर्धा देवराज अर्स कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष थे और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भी अर्स कांग्रेस के पास थे। 1980 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस आई को स्पष्ट बहुमत मिला। वर्ष 1984 में अर्स कांग्रेस कांग्रेस आई में विलय हो गई और अशोक गहलोत कांग्रेस आई के प्रदेशाध्यक्ष बने।  

रैली के बाद होंगे कई बैठकों के दौर
खड़गे रैली के बाद पीसीसी वार रूम में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे, जिसमें वेणुगोपाल, डोटासरा तथा रंधावा भी शामिल होंगे। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा के साथ खड़गे खुद फीडबैक लेकर जरूरी दिशा निर्देश देंगे। इस बैठक के बाद खड़गे पीसीसी कोर्डिनेशन कमेटी की बैठक लेंगे। शाम चार बजे पीसीसी विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक तोतुका भवन में लेंगे।

Read More इंडिगो ने की घोषणा : हवाई अड्डे पर लंबे समय तक फंसे यात्रियों को मिलेगा मुआवजा, 10 हजार तक की मिलेगी राशि

Post Comment

Comment List

Latest News

Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
शुद्ध सोना 500 रुपए कम होकर 1,36,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 400 रुपए टूटकर 1,27,200 रुपए प्रति...
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
राज्यपाल की राम. वी. सुतार के निधन पर शोक संवेदना, कहा- भारतीय कला के महान कलाकार थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया
एस्ट्रोटर्फ तो दूर, शहर में नहीं हॉकी मैदान,कैसे तैयार होंगे ध्यानचंद