स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर निगम अधिकारियों का दौरा, सूरजपोल क्षेत्र से 200 किलो प्लास्टिक जब्त

क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर निगम अधिकारियों का दौरा, सूरजपोल क्षेत्र से 200 किलो प्लास्टिक जब्त

देर रात को स्वास्थ्य टीम के साथ परकोटा, सी स्कीम, हसनपुरा, एनबीसी, हटवाड़ा, दिल्ली रोड आदि जगहों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

जयपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम हेरिटेज के अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। इस कड़ी में देर रात हेरिटेज निगम के उपायुक्त स्वास्थ्य देवानंद शर्मा ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त स्वास्थ्य ने सूरजपोल में एक ट्रक से गोदाम में प्लास्टिक खाली करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान हैरिटेज निगम की टीम ने करीब 200 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की और व्यापारी को मौके पर बुलाकर 20 हजार रुपए का चालान कर दिया। इस संबंध में उपायुक्त स्वास्थ्य देवानंद शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है।

देर रात को स्वास्थ्य टीम के साथ परकोटा, सी स्कीम, हसनपुरा, एनबीसी, हटवाड़ा, दिल्ली रोड आदि जगहों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सुबह 4 बजे सूरजपोल बाजार में एक ट्रक से गोदाम में प्लास्टिक खाली की जा रही थी। मौके पर निरीक्षण के दौरान करीब 200 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। कारवाई के दौरान गोदाम मालिक को मौके पर बुलाकर समझाइश की और 20 हजार रुपए का चालान भी काटा है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत