आरटीओ खर्च के नाम पर वसूली पर शिकंजा : डीलर्स पर भारी पेनल्टी की तैयारी, विभाग ने सख्त कार्रवाई की तैयारी की शुरू

करोड़ों की अवैध वसूली की आशंका जताई गई

आरटीओ खर्च के नाम पर वसूली पर शिकंजा : डीलर्स पर भारी पेनल्टी की तैयारी, विभाग ने सख्त कार्रवाई की तैयारी की शुरू
जयपुर आरटीओ प्रथम की डिकॉय कार्रवाई में वाहन डीलर्स द्वारा आरटीओ खर्च के नाम पर 3,000 से 5,000 रुपए तक अवैध वसूली का खुलासा, वास्तविक फीस 700 रुपए। HSRP, फास्टैग और एसेसरी के नाम पर भी अतिरिक्त चार्ज लिए जा रहे थे। विभाग ने पेनल्टी व ट्रेड लाइसेंस निलंबन की सिफारिश की।

जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम की ओर से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वाहन डीलर्स के यहां डिकॉय ऑपरेशन चलाकर बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि कई डीलर्स वाहन खरीदारों से आरटीओ खर्च के नाम पर 3,000 से 5,000 रुपये तक वसूल रहे थे, जबकि वास्तविक रजिस्ट्रेशन फीस महज़ 700 रुपये है। डीलर्स गाड़ियों की कोटेशन में बाकायदाआरटीओ खर्चजोड़कर ग्राहकों से अतिरिक्त रकम ले रहे थे। आरटीओ टीमों के स्टिंग में यह भी सामने आया कि एक्स-शोरूम कीमत में शामिल हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) और फास्टैग के बावजूद ग्राहकों से अलग से पैसे लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही एसेसरी के नाम पर अतिरिक्त बिल थमाने के मामले भी पकड़े गए हैं। इन अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए विभाग अब संबंधित डीलर्स पर भारी पेनल्टी लगाने और ट्रेड लाइसेंस निलंबित करने की अनुशंसा मुख्यालय को भेज रहा है। हर साल लाखों वाहन बिकने के कारण आरटीओ के नाम पर करोड़ों की अवैध वसूली की आशंका जताई गई है।

आरटीओ प्रथम के अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत के निर्देश पर गठित टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। अब मुख्यालय से सख्त निर्णय की उम्मीद है ताकि वाहन खरीदारों की जेब पर अनावश्यक बोझ पड़े।

 

 

Read More मुख्य सचिव से दक्षिण पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ की शिष्टाचार भेंट, नागरिक-सैन्य समन्वय एवं पूर्व सैनिक कल्याण पर चर्चा

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर