दीपावली से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़, दिनभर जाम से जूझे शहरवासी

वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं

दीपावली से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़, दिनभर जाम से जूझे शहरवासी
दीपावली पर्व नजदीक आने के साथ ही शहर के बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ने लगी है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण जयपुर के प्रमुख बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी।

जयपुर। दीपावली पर्व नजदीक आने के साथ ही शहर के बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ने लगी है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण जयपुर के प्रमुख बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते शहर के कई इलाकों में दिनभर जाम के हालात बने रहे। त्रिपोलिया बाजार जौहरी बाजार और रामगंज बाजार में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं झोटवाड़ा के बाजारों में भी यातायात का दबाव बढ़ने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों और संकरी सड़कों पर बढ़ते वाहनों के कारण यातायात की रफ्तार थमी रही। कई जगह वाहन रेंगते नजर आए। जाम के चलते स्थानीय दुकानदारो राहगीरों और वाहन चालकों को भी दिनभर परेशानी उठानी पड़ी। दीपावली तक बाजारों में भीड़ और यातायात का दबाव और बढ़ने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एलीट मिस राजस्थान : पहले ऑडिशन में युवतियों ने दिखाई प्रतिभा, रैंप पर आत्मविश्वास भरे कदम एलीट मिस राजस्थान : पहले ऑडिशन में युवतियों ने दिखाई प्रतिभा, रैंप पर आत्मविश्वास भरे कदम
रैंप पर आत्मविश्वास भरे कदम, आंखों में खिताब का ख्वाब और चेहरे पर कुछ कर दिखाने की चमक। ऑडिशन की...
भारतीय मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे फिसला, ₹94.97 के स्तर पर 
पीएचक्यू के पास खड़ी थार और नेक्सॉन कार में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का ओमान से प्रत्यर्पण, आज होगी रायपुर कोर्ट में पेशी 
जिंदगीभर की कमाई सरकार के पास, कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद भी खाली हाथ 
'दिल की बेवफाइयाँ' के जरिए टीवी पर लौटेंगे गौरव-श्रद्धा, दर्शकों को नई कहानी का इंतजार
12 राष्ट्रीय योजनाओं में राजस्थान अव्वल, 10 में दूसरा और 8 में तीसरा स्थान